Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

Astro Tips: घर में चांदी ला सकती है बरकत, बस रखने का सही तरीका जान लें

Silver At Home: पंडित जी से जानें चांदी के ऐसे उपाय, जो आपके जीवन को हर तरह से सुधारेंगे और खुशियां लाएंगे। 
Updated:- 2022-08-10, 17:41 IST
image

(Silver For Luck )वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार चांदी गृह दोष खत्‍म करती है और अशांत माहौल को शांत करती है। चांदी का अपना धार्मिक महत्‍व भी है। चांदी चंद्रमा का प्रतिनिधित्‍व करती हैं और मन को शांत रखती है। अगर आप घर में चांदी को सही तरीके और स्‍थान पर रखेंगी, तो जीवन में आपको बहुत शुभ फल प्राप्‍त हो सकते हैं और घर का वातावरण भी अच्‍छा बना रह सकता है। 

चांदी मनुष्‍य के जीवन को किस तरह से प्रभावित करती हैं इस विषय पर हमने ज्‍योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से बात की है। वह कहते हैं, 'चंद्रमा मन का कारक होता है और चांदी चंद्रमा का प्रतिनिधित्‍व करती है। ऐसे चांदी को देखना अपने समीप रखना या धारण करने से मन को शांति मिलती है।' 

इसे जरूर पढ़ें- छोटे बच्चों के हाथों -पैरों में चांदी के कड़े और पायल पहनाना क्यों माना जाता है जरूरी, जानें

astro remedies for peace

चांदी के बर्तन में खाना खाने के लाभ 

चांदी के बर्तन में भोजन करने से, सेहत दुरुस्‍त रहती है, मन प्रसन्‍न रहता है और कमजोर चंद्रमा बलवान हो जाता है। इसलिए यदि आप रोज चांदी के बर्तनों का प्रयोग खाना खाने के लिए करती हैं, तो आपको बहुत लाभ मिलेगा। 

किन राशियों के लिए चांदी के हैं अनेकों लाभ? 

कर्क, वृश्चिक और मीन रशि के जातकों को चांदी से सबसे अच्‍छे परिणाम मिलते हैं। इन जातकों को चांदी जरूर धारण करनी चाहिए। यह हाई बीपी को नियंत्रित रखती हैं और इसे धारण करने से गुस्‍सा भी कम आता है। मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए चांदी फलदाई नहीं होती है। 

इसे जरूर पढ़ें- Vastu Tips: वास्तु एक्सपर्ट से जानें घर में चांदी के बर्तन और डेकोरेटिव सामान रखना क्यों होता है शुभ

इस ग्रह से भी होता है चांदी का संबंध 

केवल चंद्रमा ही नहीं बल्कि शुक्र ग्रह से भी चांदी का संबंध होता है। शुक्र ग्रह सुंदरता का कारक होता है। यदि आपको त्‍वचा या बालों से संबंधित कोई परेशानी है, तो चांदी धारण करना आपके लिए शुभ होगा। 

सुख-शांति और समृद्धि के लिए चांदी 

चांदी आपके जीवनी में सुख-शांति और समृद्धि लाती है। बेस्‍ट होगा कि आप घर में गुरुवार के दिन चांदी का सामान लेकर आएं या उसे धारण करें। इससे आपको बहुत अच्‍छे फल देखने को मिलेंगे। 

chandi ke upay

बिगड़ते काम बनने का उपाय  

चांदी रहु के प्रकोप को भी कम करती है और यदि आपके बनते काम बिगड़ रहे हैं, तो आपको एक चांदी का सिक्‍का अपने पास जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको बहुत अधिक लाभ होगा। 

बुरे सपने आते हैं तो उपाय जानें 

अगर आपको बहुत बुरे सपने आते हैं, तो आपको अपने पलंग के चारों कोनों में चांदी की कील ठुकवा लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपको बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे। 

आर्थिक स्थिति सुधारने के उपाय 

यादि आपके पास धन नहीं टिकता है या फिर आपके पास धन की हमेशा कमी रहती है, तो आपको अपने पर्स में हमेशा एक चांदी का सिक्‍का जरूर रखना चाहिए। चांदी का सिक्‍का रखने से आपके पास धन ठहरने लगेगा। 

गुस्‍सा कम करने का उपाय  

यदि आपको बहुत अधिक गुस्‍सा आता है, तो आपको हाथों में चांदी के ढांचे में जड़े मोती की अंगूठी पहननी चाहिए। इससे आपको गुस्‍सा कम आएगा और आपका मन शांत रहेगा। आप चांदी की चेन गले में धारण करके भी इस समस्‍या से निजात पा सकते हैं। 

 

उम्‍मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।