ऐसी बहुत सी खगोलीय घटनाएं हैं, जो ज्योतिष शास्त्र में भी महत्व रखती हैं। इनमें से एक है सुपर मून या फिर कह लीजिए स्ट्रॉबेरी मून। यह एक खगोलीय घटना है और हर वर्ष कभी न कभी पूर्णीमा के दिन ही पड़ती है।
आपको बता दें कि इस वर्ष 3 स्ट्रॉबेरी मून हैं और पहला स्ट्रॉबेरी मून 14 जून 2022 को पड़ रहा है। वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है और दिखने में चमकीला और हल्का गुलाबी नजर आता है।
स्ट्रॉबेरी मून को सेलिब्रेट करने की प्रथा भारत की नहीं है। दरअसल, इस दिन को अमेरिका की कुछ खास जनजातियां सेलिब्रेट करती हैं। मगर इस विषय में हमारी बात भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित विनोद सोनी जी से हुई है। वह कहते हैं, 'चंद्रमा जातक के मन का कारक होता है। जैसा हम विचार करते हैं, कुंडली में हमारा चंद्रमा वैसी ही स्थिति में होता है। पूर्णिमा के दिन चांद अपने पूरे आकार में होता है, तब आप चंद्रमा को मजबूत बनाने के उपाय कर सकती हैं। '
पंडित जी चंद्रमा को मजबूत बनाने के कुछ उपाय भी बताते हैं-
इसे जरूर पढ़ें- किस दिन रखा जाएगा वट पूर्णिमा का व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें
आप चंद्रमा को मजबूत करने के लिए पूर्णिमा के दिन भगवान शिव जी की पूजा कर सकती हैं और उन्हें दो मुखी रुद्राक्ष पहले अर्पित करें और फिर खुद धारण कर लें। आपको बता दें कि दो मुखी रुद्राक्ष का ग्रह चंद्रमा होता है। इसे यदि आप धारण करते हैं तो आपको एकाग्रता और शांति प्राप्त होती है।
यह विडियो भी देखें
यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो आपको पूर्णिमा की रात चंद्रमा को जल अर्पित करना चाहिए। अर्पित किए हुए जल को एक पात्र में एकत्र करें और सारी रात अपने सिरहाने रखकर सो जाएं। फिर दूसरे दिन सुबह आप उसी पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपका चंद्रमा मजबूत होता है।
इसे जरूर पढ़ें- बरगद की परिक्रमा के फायदे जानें
इस बार पूर्णिमा मंगलवार के दिन पड़ रही है। इसलिए आपको सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए, साथ ही चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। इतना ही नहीं, चंद्रमा को सफेद रंग की मिठाई और सफेद पुष्प अर्पित करें।
अगर कुंडली में आपका चंद्रमा कमजोर है, तो इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है। चंद्रमा के कमजोर होने पर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको दूध से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए।
पूर्णिमा के दिन आप अपने चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए चांदी, सफेद वस्त्र, दूध, चावल या किसी अन्य सफेद वस्तु का दान किसी निर्धन को कर सकती हैं।
अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो आपको सूर्यास्त के बाद दूध का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।