Jeans Cleaning Tips: हफ्ते या महीने, कितने दिन में जींस धोना सही? कपड़े धोने के ये टिप्स आएंगे काम

जींस को हम कुर्ती हो शर्ट हो या फिर टॉप हर किसी के साथ आराम से स्टाइल कर लेते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि हम अपनी पसंदीदा जींस को लगातार या फिर एक या दो बार पहनने के बाद लॉन्ड्री बास्केट में डाल देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि जींस को कितनी बार धोना सही?
Updated:- 2026-04-22, 18:35 IST
How to wash jeans

Jeans Washing Tips: जींस को हम कुर्ती, शर्ट और टॉप हर किसी के साथ स्टाइल आसानी से स्टाइल करते हैं। अब ऐसे में यह कहना तो गलत नहीं कि यह एक कपड़ा नहीं, बल्कि हर किसी की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। एक फिटिंग और स्टाइलिश जींस हर मौके को खास बना देता है। हालांकि बारी जब इसकी धुलाई की आती है, तो हम ऐसी गलती बैठते हैं, जो करना महंगी से महंगी जींस को खराब कर देता है। अब ऐसे में मन में बहुत सारे सवाल आते हैं कि जींस धुलते समय क्या गलती कर दी या फिर क्या जींस का कपड़ा बेकार था? खासकर अगर पसंदीदी जींस का यह हाल हो जाए, तो पूरा मूड ऑफ हो जाता है।

अगर आप भी एक या दो दिन पहनने के बाद जींस को गंदा समझकर लॉन्ड्री बास्केट में डाल देती हैं,लेकिन क्या आप जानती हैं कि जींस को बार-बार धोना उसकी उम्र को कम कर देता है? डेनिम का कपड़ा आम कपड़ों से काफी अलग होता है, जिसे बार-बार पानी और डिटर्जेंट में जाने से उसका कलर फेड और कपड़ा खराब होने लगता है। आइए लेख में जानते हैं कि जींस को कितने दिन में धुलना चाहिए?

हफ्ते या महीने,जींस को कब धोना है सही?

how often wash jeans

जींस को कब और कैसे धोना चाहिए? यह सवाल इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसे पहन रहे हैं। अगर आप ऑफिस या कॉलेज में जींस पहनती हैं, जहां धूल और पसीना कम है, तो इसे हर 5 से 10 बार पहनने के बाद धोना सही है।

अगर जींस पर कोई दाग लग जाए या उससे पसीने की गंध आने लगे, तो उसे धोना जरूरी हो जाता है,लेकिन बार-बार धोने से डेनिम के फाइबर कमजोर हो जाते हैं और जींस अपनी शेप खो देती है।

इसे भी पढ़ें- महंगी जींस का रंग नहीं होगा फीका, जानें धोते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

जींस धोने का सही तरीका

jeans cleaning guide

  • जींस को धोने से पहले जींस को हमेशा उल्टा कर लें।
  • इससे वॉशिंग मशीन की रगड़ का असर जींस की ऊपरी सतह और उसके रंग पर कम पड़ता है।
  • जींस धोने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
  • ठंडा पानी डेनिम के रंग को फीका पड़ने से रोकता है और उसे सिकुड़ने नहीं देता।
  • हार्ड केमिकल वाले पाउडर के बजाय माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट का उपयोग करें।

जींस को सुखाने का सही तरीका

what is right way to dry jeans

धोने के बाद जींस को सुखाने का तरीका भी उतना ही जरूरी है। जींस को कभी भी सीधे तेज धूप में न सुखाएं, क्योंकि इससे उसका रंग उड़ सकता है। साथ ही कपड़ा सख्त हो जाता है। जींस को हमेशा किसी हल्की धूप और हवा वाली जगह पर उल्टा करके ही सुखाएं। साथ ही, ड्रायर का इस्तेमाल कम से कम करें, क्योंकि ड्रायर की गर्मी डेनिम के इलास्टिक को खत्म कर देती है, जिससे जींस ढीली पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें-  बिना टेलर के पास गए ढीली जींस को करें टाइट, घर पर अपनाया गया ये यूनिक जुगाड़ आएगा काम

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।