Tue Oct 6, 2026 | Updated 05:02 AM IST

कहां से आए Gen Z, मिलेनियल्स और बूमर जैसे नाम? जानिए जनरेशंस के नामकरण की कहानी

आजकल जेन जी का नाम हर जगह सुनने को म‍िलता है। यहां हर जनरेशन के लोगों को नाम म‍िला हुआ है।
Updated:- 2026-08-10, 16:37 IST
how gen z and millenials got their name

आजकल सोशल मीडिया पर या दोस्तों के बीच बातें करते हुए आपने जेन जी, मिलेनियल्स या बूमर जैसे शब्द खूब सुने होंगे। अक्सर लोग किसी को चिढ़ाने के लिए या किसी की सोच बताने के लिए कह देते हैं क‍ि तुम तो एकदम बूमर सोच वाले हो या फिर यह तो जेन जी का नया ट्रेंड है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर लोगों को अलग-अलग जनरेशंस या ग्रुप में बांटने वाले ये नाम आए कहां से?

सच तो यह है कि इन नामों का इतिहास बहुत ही द‍िलचस्‍प है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं क‍ि अलग-अलग जनरेशंस के ये नाम कैसे पड़े और इनका असली मतलब क्या है। आइए जानते हैं-

जनरेशन फ‍िक्‍स करने का यह विचार आखिर आया कहां से?

आपको बता दें क‍ि इंसानों को उनके जन्म के साल के हिसाब से अलग-अलग जनरेशन में बांटने की सोच कोई आज की नहीं है। यह बहुत ही पुरानी है। बताया जाता है क‍ि लगभग 150 साल पहले फेमस समाजशास्त्री कार्ल मैनहाइम (Karl Mannheim) ने सबसे पहले यह बात सामने रखी थी।

how gen z and millenials got their name (1)

कार्ल मैनहाइम ने की जनरेशन को नाम देने शुरुआत

दरअसल, उनका कहना था कि कोई भी जनरेशन सिर्फ अपने जन्म के साल से नहीं बनती है। असल में जब लोग अपने बचपन और जवानी के दिनों में एक जैसे माहौल और एक जैसे बदलावों से गुजरते हैं, तो उनके सोचने का तरीका, उनका रहन-शहन सब कुछ एक जैसा हो जाता है। ऐसे में कार्ल मैनहाइम की इसी सोच से जनरेशंस को नाम देने की शुरुआत हुई।

यह भी पढ़ें- Gen Z के प्यार करने के अंदाज से कंफ्यूज हैं मिलेनियल्स, जानें क्या है वजह?

लॉस्ट जनरेशन से लेकर जेन एक्स (Gen X) तक का सफर

शुरुआत के दिनों में लोगों की जनरेशन का नाम बड़ी घटनाओं या हादसों के आधार पर रखा जाता था। जैसे-

  • लॉस्ट जनरेशन (Lost Generation): यह नाम उन लोगों को मिला जिन्होंने पहला वर्ल्‍ड वॉर (World War I) अपनी आंखों से देखा था।
  • ग्रेटेस्ट जनरेशन (Greatest Generation): इस जनरेशन के लोगों ने मंदी का दौर और दूसरा वर्ल्‍ड वॉर (World War II) भी देखा था। इसीलि‍ए यह ग्रेटेस्‍ट जनरेशन कहलाए।
  • बेबी बूमर्स (Baby Boomers): जब दूसरा वर्ल्‍ड वॉर खत्म हुआ तब अचानक दुनिया भर में जन्म दर यानी बर्थ रेट में बहुत बड़ा उछाल आया। बहुत सारे बच्चे पैदा हुए, जिसे बूम कहा गया। इसी से इनका नाम बेबी बूमर्स या बूमर पड़ गया।
  • जनरेशन एक्स (Gen X): किताबों, पॉप कल्चर और फिल्मों के जरिए Gen X नाम बहुत फेमस हुआ। यह उन लोगों की जनरेशंस थी जो बूमर्स के बाद आए।

यह भी पढ़ें- गेमिंग से लेकर क्राफ्टिंग तक, इन दिनों Gen Z के बीच धूम मचा रहे हैं ये 5 ट्रेंडिंग पैशन

मिलेनियल्स और जेन जी के नाम कैसे पड़े?

अब बात आती है जेन जी और म‍िलेन‍ियल्‍स की। आपको बता दें क‍ि 1980 के दशक के आसपास पैदा हुए लोगों को मिलेनियल्स कहा जाता है। इन्हें यह नाम इसलिए मिला क्योंकि लगभग 1982 में जन्मे बच्चे जब अपनी पढ़ाई पूरी करके बड़े हो रहे थे, तब नया साल शुरू हो रहा था।

how gen z and millenials got their name (2)

इसके बाद आई Gen Z। जेन जी का जन्म आमतौर पर 1997 से 2012 के बीच माना जाता है। इस नाम के पीछे कोई एक इंसान नहीं है, बल्कि Gen X और Gen Y के बाद अपने आप Gen Z नाम मशहूर हो गया।

क्या चीजें बनाती हैं Gen Z को दूसरों से अलग?

आज के समय में Gen Z दुनिया भर में सबसे ज्यादा चर्चा में है। साउथ एशिया के अलग-अलग देशों में हुए आंदोलनों और सामाजिक बदलावों में इस जनरेशन के लोगों ने अपनी मौजूदगी बहुत अच्‍छे से दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- Gen Z फोन कॉल से क्यों बचती है? जानिए इसकी असली वजह

जेन जी क्‍यों हैं इतने समझदार?

जेन जी पहली ऐसी जनरेशन है जो इंटरनेट और हाथ में मोबाइल लेकर ही बड़ी हुई है। इन्होंने बहुत कम समय में दुनिया को पूरी तरह डिजिटल होते देखा है। काेव‍िड 19 जैसी महामारी और बाजार के उतार-चढ़ाव ने इन्हें बहुत कम उम्र में ही काफी बड़ा और समझदार बना द‍िया।

यह भी पढ़ें- कूल दिखने के लिए Gen Z बोलते हैं Bussin, जानिए कब-कैसे और कहां करें इसका इस्तेमाल?

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।