कूल दिखने के लिए Gen Z बोलते हैं Bussin, जानिए कब-कैसे और कहां करें इसका इस्तेमाल?

आज के समय में Gen-Z और Generation Alpha अपनी बातचीत में कई नए स्लैंग वर्ड्स इस्तेमाल करती हैं, जिन्हें दूसरे लोग तो समझ ही नहीं पाते हैं। ये वर्ड्स ऐसे हैं जो आमतौर पर इंस्टाग्राम, यूट्यूब या गेमिंग में ज्यादा सुनने और देखने को मिलते हैं। धीरे-धीरे ये हमारी रोजाना की लाइफ का भी हिस्सा बन जाते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि सामने वाला कुछ ऐसे ही शब्द बोलकर आगे निकल जातजा है और हम इसका मतलब ढूंढते रह जाते हैं।
ऐसा ही एक वर्ड Bussin है। सोशल मीडिया पर ये वर्ड पिछले कुछ दिनों से ज्यादा सुनने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहती हैं कि आखिर Bussin शब्द का मतलब क्या है, तो आपको हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए। हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
क्या होता है Bussin का मतलब?
Bussin एक स्लैंग वर्ड है। इसका इस्तेमाल किसी चीज की तारीफ करने में किया जाता है। जब कोई चीज किसी को बहुत पसंद आती है तो वो इस वर्ड का इस्तेमाल कर सकता है। आसान शब्दों में समझें तो इसका मतलब 'जबरदस्त, बहुत सुंदर, कमाल है' जैसे होता है।
यह भी पढ़ें- Dopamine Date का बढ़ रहा है ट्रेंड, जानें Gen Z क्यों कर रहे हैं इतना पसंद?
खाने की तारीफ में सबसे ज्यादा होता है इस्तेमाल
इस शब्द का इस्तेमाल सबसे ज्यादा खाने की तारीफ करने के लिए किया जाता है। मान लीजिए आपको कोई डिश बहुत ज्यादा पसंद आ गई, तो आप ये कह सकती हैं Homemade pasta is Bussin।
-1783664583845.jpg)
सिर्फ खाने के लिए ही नहीं होता है इस्तेमाल
अब अगर आपको लग रहा है कि Bussin का इस्तेमाल सबसे ज्यादा खाने की तारीफ में होता है, तो ऐसा नहीं है। अगर किसी को कोई गाना बहुत पसंद आ जाए, कोई ड्रेस अच्छी लगे या किसी का स्टाइल आपको जबरदस्त लग रहा हो, तो भी आप इस वर्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Gen Z गर्ल्स पैरों में लगा सकती हैं ये नेल पेंट, यहां देखें तस्वीरें
कब कर सकती हैं Bussin का इस्तेमाल?
अगर आप भी इस शब्द का इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो यहां पर कर सकती हैं। जैसे-
- जब खाना बहुत स्वादिष्ट लगे।
- जब कोई गाना आपको खूब पसंद आ जाए।
- जब किसी का फैशन या स्टाइल अच्छा हो।
यह भी पढ़ें- अजनबियों संग सफर, जानिए क्या है Community Travel और इसका नया क्रेज?
तो अगर आप भी लोगों की तारीफ कुछ अलग तरीके से करना चाहती हैं तो Bussin शब्द का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Source-
https://gabb.com/blog/bussin-slang/
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।