गेमिंग से लेकर क्राफ्टिंग तक, इन दिनों Gen Z के बीच धूम मचा रहे हैं ये 5 ट्रेंडिंग पैशन

आज की युवा पीढ़ी यानी Gen Z अपनी लाइफस्टाइल और शौक के मामले में पुरानी पीढ़ियों से काफी अलग है। डिजिटल दुनिया में पैदा होने के बावजूद, यह पीढ़ी अब स्क्रीन से हटकर ऐसे पैशन और हॉबीज की ओर रुख कर रही है जो उन्हें मानसिक सुकून, क्रिएटिविटी और सामाजिक जुड़ाव देते हैं। अजीब बात यह है कि जिन कामों को कभी पुराने जमाने का या दादी-नानी का शौक माना जाता था, उन्हें Gen Z ने नए और कूल अंदाज में दोबारा ट्रेंड में ला दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए ये युवा अपने शौक को एक नया मोड़ दे रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 ट्रेंडिंग हॉबीज के बारे में, जो इन दिनों Gen Z के बीच सबसे ज्यादा फेमस हो रहे हैं। जानते हैं आगे...
1. बर्डवॉचिंग (Birdwatching)
पक्षियों को देखना अब सिर्फ उम्रदराज लोगों का शौक नहीं रहा। Gen Z ने बर्डवॉचिंग को एक नया और रोमांचक मोड़ दे दिया है।
- रियल-लाइफ पोकेमोन एक्सपीरियंस: युवा अब अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों की खोज करने के लिए ऐप्स और GPS टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- सोशल मीडिया पर शेयरिंग: मुश्किल से मिलने वाले पक्षियों की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन ग्रुप्स और रील्स पर शेयर करना अब एक नया ट्रेंड बन गया है।

2. डिजिटल आर्ट और म्यूजिक प्रोडक्शन (Digital Art & Music)
संगीत और कला हमेशा से युवाओं की पसंद रहे हैं, लेकिन डिजिटल टूल्स ने इसे और आसान और क्रिएटिव बना दिया है।
- क्रिएटिव कंटेंट क्रिएशन: म्यूजिक स्ट्रिमिंग, खुद के बीट्स तैयार करना और डिजिटल इलस्ट्रेशन आजकल का हॉट ट्रेंड है।
- प्लेटफॉर्म्स का असर: इंस्टाग्राम ऐप युवाओं को अपनी आर्ट सीधे ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने का मौका देता है।
यह भी पढ़ें- बारिश में घर पर हो रही हैं बोर? इन क्रिएटिव हॉबीज से बनाएं दिन को खास
3. बुनाई और क्रोशिया व क्राफ्टिंग (Knitting & Crochet, Crafting)
सिलाई-बुनाई और क्राफ्टिंग अब केवल बुज़ुर्गों तक सीमित नहीं है। 18 से 34 साल के युवाओं में क्रोशिया का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ा है।
- ग्रैनी-कोर मीटअप्स: युवा अपने दोस्तों के साथ मिलकर बुनाई, कार्ड्स गेम और क्रोशिया करने के लिए खास शामें प्लान करते हैं।
- सस्टेनेबल फैशन: खुद से बनाए कपड़े और एसेसरीज पहनना अब स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। वहीं क्राफ्टिंग के जरिये अपनी स्किल्स मजबूत कर रहे हैं।

4. होम बेकिंग (Homemade Baking)
फास्ट फ़ूड के दौर में भी Gen Z घर पर बेकिंग करने और खासकर 'सॉरडो' (Sourdough) ब्रेड बनाने का शौक रख रही है।
- ऑनलाइन बेकिंग जर्नी: ब्रेड और केक्स बनाने के प्रोसेस को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना और फॉलोअर्स के साथ रेसिपीज शेयर करना युवाओं को खूब पसंद आता है।
- क्रिएटिव और हेल्दी रेसिपीज: पुराने तरीकों से हटकर युवा फ्यूजन और न्यूट्रिशस बेकिंग का मजा ले रहे हैं।
5. जिगसॉ पहेलियां और गेमिंग (Jigsaw Puzzles and Gaming)
पजल सॉल्व करना व साथ में गेम खेलना, अब सिर्फ बच्चों का खेल नहीं है। स्ट्रेस कम करने और स्क्रीन-फ्री टाइम बिताने के लिए Gen Z इसे खूब पसंद कर रही है।
- 'पजल एंड चिल' ट्रेंड: अकेले पजल सुलझाने के बजाय अब युवा अपने दोस्तों के साथ मिलकर लाइव स्ट्रीम्स पर 'Puzzle With Me' सेशंस होस्ट कर रहे हैं।
- कम्युनिटी का एहसास: इससे अलग गेम खेलना शौक युवाओं को शांत माहौल में भी दूसरों से जुड़ने और सुकून पाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- केवल पढ़ाई नहीं, बच्चों को सिखाएं ये 5 स्किल्स; बदल सकता है भविष्य
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
- 'ग्रैनी-कोर' ट्रेंड क्या है और यह क्यों वायरल हो रहा है?
- ग्रैनी-कोर एक ऐसा लाइफस्टाइल ट्रेंड है, जिसमें युवा पुरानी पीढ़ी के शौक जैसे क्रोशिया, बुनाई और चाय-कॉफी के साथ शांत शामें बिताना पसंद करते हैं।
- क्या डिजिटल प्लेटफॉर्म्स Gen Z के शौक को प्रभावित कर रहे हैं?
- जी हां, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स युवाओं को अपनी हॉबीज शेयर करने, नए ट्रेंड्स सीखने और एक जैसी क्रिएटिविटी वाले लोगों से जुड़ने का मौका देते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।