ऑनलाइन पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए ये टिप्स जरूर फॉलो करें

जब से नोटबंदी हुई है उसके बाद से ही भारत में ऑनलाइन पेमेंट्स का बोलबाला हो गया है। उसके पहले तक जहां लगभग 80% चीज़ें कैश चलती थीं वहीं अब कई सारे यूपीआई ऐप्स, पेमेंट वॉलेट और कैशलेस ऑप्शन आ गए हैं। वैसे तो हर रोज़ लगभग लाखों का लेन-देन होता है और इस कारण से गलती होने की गुंजाइश भी बहुत होती है।
कई बार तो बस एक नंबर या फिर एक छोटे से लेटर की गलती के कारण हजारों का नुकसान हो जाता है। पिछले कुछ समय में ऑनलाइन पेमेंट्स को लेकर 55 प्रतिशत तक की ग्रोथ आई है। अब तो जहां स्मार्टफोन्स हैं वहां पर ऑनलाइन पेमेंट भी हो रही है।
ऑनलाइन पेमेंट्स के इतने बढ़ने के कारण डिजिटल थेफ्ट और गलत जगह पर ऑनलाइन पेमेंट करने की समस्या भी बढ़ गई है। ऐसे में क्यों ना कुछ टिप्स को अपनाया जाए जिससे आप ऑनलाइन पेमेंट्स को सुरक्षित बना सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- स्मार्टफोन से UPI पेमेंट करते हैं तो कुछ इस तरह सुरक्षित रखें अपने पैसे को
ऑनलाइन पेमेंट किसी एक सुरक्षित डिवाइस से ही करें
आपको हमेशा ऑनलाइन पेमेंट करते समय ये ध्यान रखता है कि आप अपना यूपीआई आईडी अलग-अलग डिवाइसेस में ना डालें। इस तरह से आप अपने ऑनलाइन पेमेंट्स को कुछ हद तक सुरक्षित बना सकते हैं।
एक ही पासवर्ड और आईडी ना रखें
अधिकतर लोग ये समझते हैं कि एक ही तरह के आईडी और पासवर्ड रखना ठीक होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इससे आपके सारे अकाउंट्स एक साथ हैक होने का खतरा होता है। ध्यान रखें कि यूपीआई आईडी और पासवर्ड सभी अलग-अलग होने चाहिए।
ई-कॉमर्स वेबसाइट्स में सेव करने से बचें
एक-दो साइट्स में तो फिर भी ठीक है, लेकिन कई बार लोग किसी भी साइट में अपने कार्ड डिटेल्स बिना सोचे समझे डाल देते हैं। ये बहुत ही अजीब बात है कि आप पहली बार किसी साइट पर जा रहे हैं और फिर भी अपनी ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ी डिटेल्स डाल रहे हैं। जिन साइट्स को रेगुलर यूज करते हैं उनके अलावा आपको ऐसा किसी साइट के लिए नहीं करना चाहिए।
टेम्परेरी क्रेडिट कार्ड का करें इस्तेमाल
कुछ क्रेडिट कार्ड कंपनी इस तरह के टेम्परेरी क्रेडिट कार्ड्स देती हैं जो सिर्फ वन टाइम पर्चेज के लिए होते हैं। इन कार्ड्स का काम ही ये होता है कि इनसे रेगुलर पेमेंट्स नहीं की जा सके। इसके अलावा, अगर आप परमानेंट क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना चाहती हैं तो ऐसे क्रेडिट कार्ड्स चुनें जिनकी लिमिट लो हो।
पब्लिक वाई-वाई सबसे बड़ा खतरा है
एक चीज़ बहुत ध्यान से समझें। पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करना और ऑनलाइन पेमेंट करना हैकर्स को दावत देना है। अगर आप पब्लिक वाई-फाई यूज भी कर रहे हैं तो भी पेमेंट करते समय अपने मोबाइल का डाटा यूज करें। फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन से जुड़े ये डिटेल्स ध्यान रखने चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- अब बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जानें आसान प्रोसेस
दो बार चेक करें यूपीआई आईडी
एक और बात जिसका ध्यान आपको रखना चाहिए वो ये है कि अगर आप किसी को यूपीआई पेमेंट कर रहे हैं तो आप दो बार आईडी को जरूर चेक करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपने इसे गलत कर दिया तो पैसे वापस आना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। किसी भी बड़ी पेमेंट को करने से पहले आप छोटा अमाउंट भेजकर देखें। अधिकतर लोग इसी जल्दबाजी में अपना नुकसान करवा बैठते हैं।
अपना सीवीवी किसी के साथ शेयर ना करें
आपको ये ध्यान रखना है कि अगर आप ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं तो ऐसी डिटेल्स जो सिर्फ आपके कार्ड में मौजूद होती है वो सुरक्षित रखनी चाहिए। जैसे आपके कार्ड का सीवीवी (CVV) जो तीन नंबर का होता है वो किसी के साथ शेयर ना करें।
अपना सारा काम थोड़ा ध्यान से करें तो आपकी ऑनलाइन पेमेंट्स सिक्योर हो सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।