Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022

आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि धनु राशि के लोगों के लिए आने वाला साल 2022 कैसा रहेगा।  
Updated:- 2021-12-19, 14:30 IST
image

आपका आने वाला समय कैसा रहेगा, आने वाले समय में आपके लिए किस तरह की योजनाएं कारगर हो सकती हैं और किस तरह से आपको अपने आने वाले समय में निर्णय लेने की जरूरत है इस बात का अनुमान लगाना और उसी के अनुसार काम करना भला किसे पसंद नहीं होता है। इसलिए हर राशि के लोगों को ज्योतिष के अनुसार अपनी राशि से जुड़े कई सवालों को जानने की उत्सुकता होती है।

इन्हीं भविष्य की घटनाओं से हमें ज्योतिषशास्त्र अवगत कराता है। जिस तरह हमने पिछले कुछ दिनों में कई अलग राशियों के आने वाले साल के बारे में अवगत कराया वैसे ही हम आज आपको धनु राशि से जुड़े कुछ भविष्य की घटनाओं और उनके आने वाले समय के बारे में अवगत कराने जा रहे हैं। आइए जानें धनु  राशि के लोगों के लिए आने वाला साल कैसा रहेगा। 

आर्थिक जीवन

आने वाले साल में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन का आगमन होगा लेकिन आपको खर्चे पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अप्रैल गुरु का अपनी ही राशि में यानि मीन राशिमें गोचर करेंगे। साल 2022 में धन के मामले में समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान कई माध्यमों से आपको धन का लाभ हो सकता है। पूरे वर्ष आपको धन का लाभ होगा लेकिन साल के अंत में आपको खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

स्वास्थ्य

saggitarious zodiac prediction

स्वास्थ्य की दृष्टि से साल 2022 सामान्य रहेगा। माँ के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई पुरानी समस्या मानसिक तनाव पैदा कर सकती है। नवंबर एवं दिसंबर में वाहन चलाने में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। मिला जुला कर 2022 में आप सुखद जीवन का लाभ उठाएंगे। 

इसे भी पढ़ें:राशिफल 2022: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022

शिक्षा 

शिक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। सफलता मिलने की संभावना है। जून के महीने में आपका मन थोड़ा भ्रमित होगा। इस समय आप अपने बड़ों एवं शिक्षकों से सलाह लें, आपके लिए लाभदायक होगा। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को सफलता मिलेगी।

करियर 

साल 2022 के शुरुआत में मंगल ग्रह का आपकी ही राशि में विराजमान होना आपको उन्नति और प्रगति देगा। आपको हर कार्य में सफल बनाएगा। कार्यस्थल पर लोग आपकी जमकर तारीफ करेंगे। अप्रैल से सितंबर तक शनि का कुंभ राशि में गोचर से जातकों को खास कर नौकरी पेशे वालों को अच्छे फल प्रदान करेगा। इन जातकों की पदोन्नति या वेतन भी बढ़ सकता है। आपके लिए इस साल विदेश यात्रा का भी योग है।

वैवाहिक जीवन 

saggitarious zodiac year prediction

आपका वैवाहिक जीवन साल 2022 में सामान्य रहेगा। साथी के साथ थोड़ी अनबन रह सकती है। आप दोनों के बीच कोई बड़ी बहस भी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अपने साथी से बात करते समय अपने शब्दों का सही ढंग से इस्तेमाल करें। आप इस साल किसी धार्मिक स्थान पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें:नौकरीपेशा और व्यवसाय के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022, ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें

 


पारिवारिक जीवन 

आपको पूरे साल सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी। पूर्व में कोई विवाद चल रहा होगा तो उसे आप अपनी समझ से सुलझा सकते हैं। साल के शुरुआत में थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। कुछ कारण से आपको अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है। इस समय आप बहुत अकेला महसूस करेंगे। लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जायेगा। आप अपने संतान के साथ संबंध और बेहतर करेंगे। उनको थोड़ा सहयोग करेंगे जिससे आपका मान -सम्मान घर परिवार में बढ़ेगा। छोटे भाई- बहनों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

इस प्रकार धनु राशि के लिए कुल मिलाकर आने वाला साल मिले जुड़े प्रभाव लेकर आएगा। आप ज्योतिष की भविष्यवाणी के हिसाब से आने वाले समय की योजना बना सकते हैं। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: pixabay  and freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।