herzindagi
onion peel for plant

गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे हैं फूल, तो अपनाएं प्याज के छिलके का ये देसी नुस्खा

गर्मियों में अगर आपके गुलाब के पौधे सूख जाते हैं तो आप ये होममेड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-05-30, 12:17 IST

Homemade Onion Peel Fertilizer For Rose Plant: बालकनी में लगे पौधे न सिर्फ आपके घर को स्वच्छ बनाने का काम करते हैं बल्कि पूरे घर को ब्यूटीफुल भी बनाते हैं। इसलिए कई लोग आउटडोर प्लांट के अलावा इंडोर प्लांट भी लगाते हैं। हालांकि, अपने घर के अंदर लोगज्यादा फ्लावर प्लांट जैसे- चमेली, रोज प्लांट आदि लगाना पसंद करते हैं।

लेकिन इन पौधों को लगाने के बाद उनकी नियमित तौर पर देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर पौधों का ध्यान नहीं रखा जाता, तो पौधे सूख जाते हैं या फिर उसमें फूल नहीं आते हैं, खासतौर पर रोज प्लांट के पौधे में ये समस्याएं आती हैं। इसलिए लोग पौधे की ग्रोथ के लिए खाद, लिक्विड फर्टिलाइजर और तमाम पोषक तत्वों का इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि, बाजार में कई तरह के फर्टिलाइजर उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आप अपने गुलाब के फूल को केमिकल के प्रभाव से बचाना चाहती हैं, तो आप घर पर प्याज के छिलकों की सहायता से नेचुरल फर्टिलाइजर बना सकती हैं। हालांकि, ये आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है कि आप प्याज से लिक्विड फर्टिलाइजर बना सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।

प्याज के छिलके से फर्टिलाइजर बनाने का तरीका (Homemade Onion Peel Fertilizer)

how to care rose plant in summer

घर पर प्याज की मदद से फर्टिलाइजर बनाने के लिए आपको बस प्याज के छिलके या फिर प्याज के रस की जरूरत होगी। इसके अलावा, आप अनाज का पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

सामग्री-

how to use onion peel for rose plant

  • प्याज के छिलके- 2 कटोरी
  • अनाज का पानी- 1 बाउल
  • जार-1
  • सदा पानी- 2 बाउल

बनाने की तरीका-

  • प्याज का फर्टिलाइजर बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज के छिलके को एक जार में इकट्ठा कर लें।
  • फिर एक जार में आप प्याज के छिलके और पानी डालकर दो दिन के लिए रख दें। (प्‍याज के छिलके का इस्तेमाल)
  • फिर प्याज के छिलकों को पीस लें। अब इस बाउल में अनाज जैसे- चावल, दाल, गेहूं का पानी डालें।
  • फिर इसमें आप प्याज के छिलकों का पेस्ट डालें और उसमें अनाज का पानी मिलाकर रख दें। ट

यह विडियो भी देखें

इसे ज़रूर पढ़ें- DIY: इन आसान तरीकों से घर पर बनाएं पौधों के लिए कंपोस्ट

इस्तेमाल करने का तरीका-

how to use plant conspont

  • इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल आप सुबह और शाम नियमित रूप से कर सकती हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको मिट्टी को थोड़ा खोदना होगा फिर इसमें ये फर्टिलाइजर डालना होगा।
  • इसे डालने के बाद आप मिट्टी के फिर से सामान्य कर सकती हैं। (गुलाब के पौधे के लिए ये 3 हैक्स आएंगे काम)
  • इसके अलावा जब इसका इस्तेमाल करें, तो आप इसमें नमक डाल सकती हैं।

इस्तेमाल करने के फायदे-

Fertilizer for Rose Plant

  • प्याज के छिलके से बना फर्टिलाइजर इस्तेमाल करने के कई फायदे हो सकते हैं जैसे- अगर आपके गुलाब पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं या फिर आपका पौधा जल्दी सूख जाता है, तो आप इसका इस्तेमाल कुछ दिन कर सकती हैं। क्योंकि यह फर्टिलाइजर मिट्टी के पोषक तत्वों को दूर करने का काम करते हैं।
  • अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं इससे आपके गुलाब के पौधे की मिट्टी में नमी बनी रहेगी और नमी आपके पौधे को सूखने नहीं देती। क्योंकि प्याज में मौजूद पोषक तत्व पौधे को सूखने नहीं देते हैं।
  • इसका इस्तेमाल करने से आपके पौधे की सही ग्रोथ होगी और आपके पौधे में अधिक फूल भी आएंगे।
  • इसके अलावा, आप अपने गुलाब के पौधे में खाद भी डाल सकती हैं। लेकिन कोशिश करें कि आप पौधे में इस लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार जरूर करें।

इसे ज़रूर पढ़ें- पौधों में नहीं आ रहे फल या फिर सब्जियां, तो इस्तेमाल करें ये होममेड लिक्विड फर्टिलाइजर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।