How To Dry Phone Fast: बारिश में भीग गया है फोन, घर पर इन हैक्स की मदद से करें नमी को दूर

Monsoon Hacks:  मोबाइल फोन में मौजूद नमी को खत्म करने के लिए आप इन घरेलू टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।   
Updated:- 2024-07-12, 11:34 IST
image

बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में घर से बाहर निकलते वक्त आपको भीगने से बचने के लिए रेनकोट, छाता साथ रखना जरूरी है। इतना ही नहीं, बल्कि इस मौसम में लैपटॉप से लेकर फेन का खास ख्याल रखना चाहिए। हालांकि कई बार काफी देखभाल के बाद भी फोन भीग जाता है। अगर आपका फोन भी बरसात में भीग गया, तो आप इसे घर पर सही कर सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसमें मौजूद नमी को कुछ ही देर में दूर कर सकते हैं।

बरसात में फोन भिगने पर क्या करें

How to fix moisture on my phone screen

जब कभी भी आपका फोन पानी में भीग जाएं, तो पहला काम उसे तुरंत ऑफ कर दें। फोन ऑन रहने पर नमी उसके पार्ट में पहुंच जाएगा, जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट होने की संभावना बढ़ सकती हैं। अगर आपका मोबाइल फोन गलती से पानी में गिर जाए तो उसे खोलकर चेक न करें। इसके साथ अगर आपके फोन में बैटरी, सिम कार्ड और कवर निकालकर तुरंत हटा दें। 

इसे भी पढ़ें- बरसात के मौसम में बढ़ जाता है करंट लगने का खतरा, इन बातों का रखें खास ध्यान

चावल के डिब्बे का करें इस्तेमाल

How to remove moisture on my phone screen

फोन से सभी एक्सेसरीज निकालने के बाद उसे सूती कपड़े की मदद से पानी को साफ करें। अब अपने फोन को कच्चे चावल में दबा दें और 24-48 घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें। चावल नमी को अच्छी तरह सोख लेता है।

सिलिका जेल पैकेट का करें इस्तेमाल

बारिश में भीगे हुए फोन को सुखाने के लिए आप फोन को सिलिका जेल पैकेट वाले एक एयर टाइट कंटेनर में रखें। ऐसा करने उसमें मौजूद नमी खत्म हो जाएगा। इसके अलावा आप अपने फोन को डेसिकेट बैग या डेसिकेट पैकेट वाले एयरटाइट कंटेनर में रख सकती हैं।

हेयर ड्रायर से दूर करें फोन में नमी

मोबाइल फोन में आने वाली नमी को सुखाने के लिए आप हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका उपयोग बाहरी हिस्से को धीरे से सुखाने के लिए कम तापमान वाली सेटिंग का उपयोग करें। 

फोन को सुखाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • हीट गन या उच्च तापमान वाले हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें
  • माइक्रोवेव या ओवन का भूलकर भी उपयोग न करें
  • पूरी तरह सूखने तक अपने फोन को प्लग इन या चालू न रखें
  • अगर आपका फोन पानी की वजह से बुरी तरह से खराब हो गया है  और इन उपायों को आजमाने के बाद भी काम नहीं करता है, तो मैकेनिक को दिखाएं।

इसे भी पढ़ें- मोबाइल खराब होने की चिंता में नहीं ले पा रहें बारिश का मजा, इन हैक्स की मदद से करें सेफ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।