Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:53 PM IST

Wedding Home Door Decoration: शादी वाले घर के दरवाजों को ऐसे करें डेकोरेट, घर आए मेहमान भी कहेंगे वाह भाई वाह

वेडिंग सीजन में अगर इस बार आपके घर में भी किसी की शादी है और आप अपने घर को खुद से ही डेकोरेट करना चाहते हैं, तो यहां से आइडिया ले सकते हैं।
Updated:- 2024-12-09, 19:31 IST
Wedding Home Door Decoration

Wedding Home Door Decoration: शादी वाला घर हर किसी के लिए खास होता है। ऐसे मौके पर घर-दरवाजे को सजाना और भी ज्यादा खास हो जाता है। कई लोग घर की सजावट के लिए बाहर से कारिगर बुलवाते हैं। वहीं, कुछ लोग खुद से ही अपने घर को यूनिक तरीके से सजाना पसंद करते हैं। शादी के माहौल को और भी यादगार बनाने ते लिए होम डेकोरेशन करना बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। 

शादी वाले घर में यूं तो घर का कोना-कोना डेकोरेट करना जरूरी होता है, लेकिन दरवाजे को खूबसूरती से सजाने पर घर की रौनक बदल जाती है। इसी के साथ, आइए कुछ ऐसे आइडियाज के बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से आप अपने घर के दरवाजे को खूबसूरत तरीकों से सजा सकते हैं।

मुख्य द्वार की ऐसे करें सजावट

Home decoration for wedding

अगर घर में बहन या फिर बेटी की शादी है और आप अपने मेन गेट को सिंपल और यूनिक तरीके से सजाना चाहते हैं, तो आप फूल और लाइट-बत्ती का इस्तेमाल करके अपना काम आसान बना सकते हैं। इसके अलावा, दरवाजे पर दुपट्टा लगागर भी मुख्य द्वार को अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं। आप चाहें तो इस पर आर्टिफिशियल फ्लावर और गुब्बारे को भी अटैच कर सकते हैं। 

फूलों की मालाएं और तोरण से ऐसे सजाएं दरवाजे

4 (16)

दरवाजे पर रंग-बिरंगे फूलों की माला लगाकर आप इसे खूबसूरत तरीके से डेकोरेट कर सकते हैं। दरवाजे पर तोरण लगाने से घर का स्वागत द्वार और भी आकर्षक लगता है। आप फूलों, पत्तों या कपड़ों से बना तोरण लगा सकते हैं। यह दिखने में काफी खूबसूरत तो लगेंगे ही। साथ ही, घर आए मेहमान भी इसकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

रेडीमेड या डीआईवाई तोरण से भी कर सकते हैं डेकोरेशन

शादी वाले घर की डेकोरेशन करने के लिए आर्टिफिशियल तोरण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो मोतियों और लेस की मदद से दरवाजे के लिए तोरण खुद भी क्रिएट कर सकते हैं। शादी के घर में इस तरह के डेकोरेशन काफी अट्रैक्टिव लगेंगे। इसकी जगह आप मोती या क्रिस्टल से सजी मालाएं भी लगा सकते हैं।

artificial toran

इसे भी पढ़ें- इन पुरानी चीजों से Mehandi-Sangeet के लिए घर को ऐसे करें डेकोरेट, देखती रह जाएंगी सहेलियां

दुपट्टे से सजाएं कमरे का दरवाजा

दरवाजे को दुपट्टे की मदद से डेकोरेट कर सकते हैं। यहां पर रंग-बिरंगे कपड़े की डोरी लगाकर आप इसे सजा सकते हैं। आप शादी से जुड़े कुछ खास संदेश वाले बैनर भी लगा सकते हैं। जैसे शादी का घर, शुभ विवाह, मेहंदी, संगीत, हल्दी आदि। मोतियों से बनी मालाएं या पर्दे लगाकर आप दरवाजे को शानदार लुक दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Wedding Decoration Ideas: बहन की शादी पर अपने घर को चांद सा सजाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, खुश होंगे मेहमान भी

लाइट्स और लैंप से करें होम डोर को डेकोरेट

2 (68)

रंग-बिरंगे लाइट्स लगाकर आप अपने घर के हॉल के दरवाजे को रोशन कर सकते हैं। शादी वाले घर में ज्यादातर रस्में बड़े हॉल या छतों पर ही होती हैं। ऐसे में, हॉल के दरवाजे पर लाइट्स या लैंप लगाकर आप अपने घर की खूबसूरती में चांद लगा सकते हैं। तरह-तरह के लैंप लगाकर आप दरवाजे को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- कम बजट में अपने घर को दोबारा डेकोरेट करने के लिए फॉलो करें ये शानदार टिप्स

डेकोरेशन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • शादी की थीम के अनुसार ही दरवाजे को सजाएं।
  • रंगों का चुनाव सावधानी से करें।
  • दरवाजे को सजाते समय संतुलन का ध्यान रखें।
  • मौसम के अनुसार सजावट करें।
  • आप अपने बजट के अनुसार सजावट कर सकते हैं।

 


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।