Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:33 AM IST

Wedding Decoration Ideas: बहन की शादी पर अपने घर को चांद सा सजाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, खुश होंगे मेहमान भी

Wedding Home Decoration Ideas: शादी के सीजन में अगर इस साल आपकी बहन की वेडिंग हो रही है और आप इस खास मौके पर अपने घर को डेकोरेट करना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल से आइडिया ले सकती हैं।
Updated:- 2024-11-27, 09:03 IST
Wedding Home Decoration Ideas

Wedding Home Decoration Ideas: घर में बहन की शादी बेहद स्पेशल मूमेंट होता है। इस खास मौके पर अपने घर को खूबसूरती से सजाना सभी को पसंद होता है, ताकि घर में आने वाले मेहमानों का शानदार तरीके से स्वागत किया जा सके। अगर आप अपने मेन गेट इर सीढ़ियों से लेकर हल्दी-मेहंदी की स्टेज तक, घर को खूबसूरत तरीके से सजाने के लिए आप इस आर्टिकल से मदद ले सकती हैं। यहां कुछ बेहतरीन टिप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने घर को चांद सा सजा सकती हैं। तो चलिए शादी का घर सजाने के टिप्स के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं। 

एंट्री के लिए घर के बाहर ऐसे बनाएं गेट

Main gate decoration ideas

शादी के घर के बाहर एंट्री वे बनाने के लिए आप फूलों की माला लगाकर एक आकर्षक लुक दे सकते हैं। इसके लिए आप आर्टिफिशियल फ्लावर और दुपट्टे की मदद से इसे खूबसूरत बना सकती हैं। आप चाहें को इस पर कुछ लाइट्स भी लगा सकती हैं।

घर के मुख्य दरवाजे को बनाएं आकर्षक

home decoration

घर के मेन गेट को डेकोरेट करने के लिए आप कुछ थीम बेस्ड कपड़े और बााजार से डेकोरेटिव आइटम लाकर दरवाजे को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आपको सामान आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से मिल जाएंगे। यदि आप अपने शादी वाले घर के मुख्य दरवाजे को यूनिक तरीके से सजाना चाहती हैं, तो आप इसपर गेंदे के फूलों की माला भी लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- इन पुरानी चीजों से Mehandi-Sangeet के लिए घर को ऐसे करें डेकोरेट, देखती रह जाएंगी सहेलियां

घर में मेहंदी कॉर्नर को ऐसे करें डेकोरेट

शादी वाले घर में कई सारे फंक्शन होते हैं। ऐसे में, अगर आप अपनी बहन की पुरानी तस्वीरों को एक साथ लगाकर एक फोटो गैलरी बनाकर घर को डेकोरेट करना चाहती हैं, तो वह भी कर सकती हैं। इसके अलावा, मेहंदी कॉर्नर बनाकर मेहमानों को मेहंदी लगवाने का मौका दे सकती हैं। मेहंदी के लिए स्टेज डेकोरेशन करने के लिए आप दुपट्टे और फूलों की मदद ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- हल्दी-मेहंदी फंक्शन के लिए खुद से ही कर सकती हैं डेकोरेशन, यहां से लें आइडिया

सीढ़ियों की रेलिंग को ऐसे सजाएं

stairs decoration ideas

शादी की थीम के अनुसार सजावट करने से घर बेहद खूबसूरत लगती है। आप अपने घर की सीढ़ियों और रेलिंग को रंग-बिरंगे बैलून कपड़े और फूलों से सजाकर शादी के उत्सव में चांद लगा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- कम बजट में अपने घर को दोबारा डेकोरेट करने के लिए फॉलो करें ये शानदार टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।