How To Redecorate Your Home In Low Budget: आज कल लोग ट्रेंड के अनुसार चलना पसंद करते हैं। पहनावा से लेकर घर की साज-सज्जा तक सब कुछ लोगों को चलन के हिसाब से करना पसंद होता है। यही किस्सा घर के साथ भी होता है। एक समय के बाद घर देखने में पुराना लगता है। ऐसे में, लोग इसका इंटीरियर बदलवाकर घर को न्यू लुक देना चाहते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा खर्च के बारे में सोच कर कई लोग दोबारा डेकोरेट नहीं कर पाते हैं। हालांकि, आप चाहें तो कम बजट में भी अपने घर को ट्रेंड के हिसाब से दोबारा सजा सकते हैं।
अगर आपको भी लग रहा है कि आपका मकान थोड़ा आउटडेटेड हो गया है और आप उसे कम पैसे में ही फिर से नया बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में मदद ले सकते हैं।
वॉलपेपर से दीवारों को दें न्यू लुक
दीवारों पर लगाएं पेंटिंग या तस्वीरें
घर को थोड़ा हटके दिखाने के लिए आप किसी कमरे खास कर गेस्ट रूम मेंेक दीवार पर फोटो फ्रेम लगा सकते हैं। फोटो जरूरी नहीं कि आप खुद की लगाएं। आप इसमें अपने किसी मोटिवेशन या पेरेंट्स की तस्वीरें लगा सकते हैं। आप चाहें तो सीनरी वाली तस्वीरों को भी चुन सकते हैं।
दरवाजे और खिड़कियों पर लगाएं ऐसे पर्दे
घर को कम ही बजट में अगर फिर से चकाचक बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए घर के दरवाजे और खिड़कियों के पर्दे का सही चुनाव कर सकते हैं। इसके लिए दीवार के रंग से कॉन्ट्रास्ट करके या फिर आप अपने पसंदीदा रंग और प्रिंट को भी चुन सकते हैं। पर्दे से भी घर के लुक में फर्क पड़ता है। इसलिए जब घर को रिनोवेट कर ही रहे हैं, तो इसके पर्दे भी चेंज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए बनाएं ये कांच के डेकोरेशन आइटम
होम डेकोर के लिए कमरे में रखें इंडोर प्लांट्स
घर को आकर्षक बनाने के लिए कमरे में इनडोर प्लांट भी आप रख सकते हैं। इससे आपका कमरे में एक नेचुरल टच आएगा और देखने में भी काफी यूनिक लगेगा। खास बात ये है कि आपको इसमें बहुत अधिक खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप बड़े आसानी से दीवारों की रैक या फिर घर की खिड़कियों पर इसे रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-छोटा है बेडरुम? ना हो परेशान, इन टिप्स से दें अपने कमरे को मेकओवर
फर्निचर के कवर को बदलवाएं
अगर आपके घर में सालों से एक ही फर्नीचर चल रहा है और आपके पास उसे बदलकर नया खरीदने के पैसे नहीं हैं, तो आप देसी जुगाड़ से अपने पुराने फर्नीचर को ही नया लुक दे सकते हैं। सोफे की कवर को बदलवा दें। साथ ही लकड़ी के फर्नीचर पर कुछ अलग तरीका पेंट करा लें। यह आपके घर में बिल्कुल अलग लुक दे सकता है।
इसे भी पढ़ें-घर की सजावट के लिए ऐसे इस्तेमाल करें कंकड़ और पत्थर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों