आने वाले साल में इन तरीकों से आप भी घर को सजाएं

छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम भी एक सामान्य घर और कमरे को मॉर्डन और डिसेंट बना देते हैं। कई बार क्रिएटिव तरीके से घर को सजाने पर पुराना कमरा भी नया जैसा लगता है। आजकल के लोग समय के साथ घर और रूम को डेकोर करते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको भी यह जानना है कि नए साल में होम डेकोर को लेकर क्या ट्रेंड करने वाला है और क्या नहीं, तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि, आज इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आने वाले 2022 में होम डेकोर को लेकर क्या ट्रेंड करने वाला है, तो आइए जानते हैं।
विंटेज अंदाज में घर सजाएं

शायद, आपको नहीं मालूम हो लेकिन, एक रिसर्च के मुताबिक आने वाले नए साल में विंटेज होम डेकोर ट्रेंड में रहने वाला है। ऐसे में अगर आपके पास कोई विंटेज सामान है तो आप कमरे को सजा सकती हैं। इसके लिए आप कुछ विंटेज सामान को बाज़ार से भी खरीद सकती हैं। विंटेज होम डेकोर में आप विटेंज घड़ी, वूडन फर्नीचर, छोटे-छोटे विंटेज चीजों से घर को सजा सकती हैं। इसके अलावा आप कमरे का कलर भी विंटेज अंदाज में पेंट करावा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: अंधेरे कमरे में भी खूब खिलेंगे ये 7 लो-लाइट प्लांट्स
इंडोर प्लांट्स से सजाएं घर

आजकल सबसे अधिक होम डेकोर को लेकर इंडोर प्लांट्स चर्चा में है। वो इसलिए क्योंकि, बढ़ते प्रदुषण को देखते हुए लगभग हर कोई घर के अंदर प्लांट्स लगा रहा है। इंडोर प्लांट्स एक तरह से हवा शुद्ध करता है तो दूसरी तरह घर को खूबसूरत भी बनाते हैं। ऐसे में आप स्पाइडर प्लांट, लकी बैम्बू, चाइनीज एवरग्रीन, वीपिंग फिग ट्री, सागो पाम प्लांट्स और स्नैक प्लांट जैसे छोटे-छोटे पौधों को कमरे को सजाने के लिए उपयोग कर सकती हैं।
पिंक एंड ग्रीन कलर

अगर दस महिलाओं से पूछा जाए कि आपका पसंदीदा कलर कौन सा है, तो ज्यादातर महिलाओं का जवाब होगा कि पिंक कलर मेरा पसंदीदा कलर है। अगर ऐसा है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आने वाले नए साल में पिंक एंड ग्रीन कलर ट्रेंड कर सकते हैं। अगर आप भी समय के साथ अपने घर और कमरे को नया अंदाज देने वाले हैं, तो इन दोनों पेंट में से किसी एक पेंट से घर पेंट करवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सुख समृद्धि के लिए घर की किस दिशा में रखें पूर्वजों की तस्वीर, जानें वास्तु के नियम
इन चोजों का भी रखें ध्यान

इसके अलावा आने वाले समय मसय में कुछ ऐसे ही होम डेकोर हैं, जो ट्रेंड में रह सकते हैं। जैसे- घर में नेचुरल लाइट्स का आना, सोफा आदि के लिए कपड़े का चुनाव करना, लिविंग रूम को डेकोर करना, घर के कुछ हिस्सों में स्मार्ट लाइट आदि का इस्तेमाल भी ट्रेंड में रह सकता है। इसके अलावा किचन में बेहतरीन वूडन का इस्तेमाल भी ट्रेंड में रह सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।