फूलों और लाइटों से सजाएं घर का हर कोना, रक्षाबंधन 2026 के लिए यहां से लें डेकोरेशन टिप्स

रक्षाबंधन के मौके पर घरों में खास रौनक देखने को मिलती है। यह त्योहर सिर्फ राखी बांधने और मिठाई खिलाने के लिए नहीं है। इस दिन घर में भाई-बहन और परिवार के लोग साथ बैठते हैं, पुरानी बातें याद करते हैं और खूब सारी तस्वीरें भी क्लिक करवाते हैं। ऐसे में अगर घर थोड़ा खूबसूरत और फेस्टिव नजर आए तो त्योहार का मजा और बढ़ जाता है। इसके लिए आपको घर को सजाने पर ढेर सारे पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
रक्षाबंधन पर घर को कैसे डेकोरेट करें?
फूल, पत्तियां, फेयरी लाइट्स, दीये और घर में पहले से रखी कुछ चीजों से ही आप रक्षाबंधन पर घर को बहुत प्यारा लुक दे सकती हैं। इस बार रक्षाबंधन पर आप घर के हर कोने को अलग तरीके से सजा सकती हैं और भाई-बहन की तस्वीरों के लिए एक सुंदर फोटो कॉर्नर भी बना सकती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में रक्षाबंधन पर घर को डेकोरेट करने के कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1787552245936.webp)
सबसे पहले मेन डोर को सजाएं
घर में आते ही सबसे पहले नजर दरवाजे पर ही जाती है, इसलिए रक्षाबंधन की डेकोरेशन भी यहीं से शुरू करें। दरवाजे पर गेंदे के फूलों और हरे पत्तों की माला लगा सकती हैं। अगर आपको थोड़ा ट्रेडिशनल लुक पसंद है तो फूलों और पत्तियों से बना बंदनवार भी अच्छा लगेगा। दरवाजे के नीचे छोटी-सी रंगोली बनाकर उसके आसपास दीये रख दें। इससे एंट्रेंस का लुक ही एकदम चेंज हो जाएगा। दरवाजे की सजावट के लिए ये चीजें इस्तेमाल कर सकती हैं-
- गेंदे के फूल
- हरे पत्ते
- फूलों का बंदनवार
- छोटी रंगोली
- मिट्टी के दीये
यह भी पढ़ें- महंगे सामान से नहीं, इन 10 क्रिएटिव तरीकों से घर को दें ट्रेंडी लुक
फेयरी लाइट्स से बनाएं सुंदर फोटो कॉर्नर
रक्षाबंधन पर भाई-बहन फोटो तो क्लिक कराते ही हैं। ऐसे में घर की किसी एक दीवार को फोटो कॉर्नर में बदल दें। दीवार पर आप फेयरी लाइट्स लगाएं और उनके साथ भाई-बहन की पुरानी तस्वीरें भी लगा सकती हैं। चाहें तो पीछे कोई सुंदर कपड़ा लगाकर उसके ऊपर लाइट्स डाल दें। आपको बता दें कि फोटो कॉर्नर को बहुत ज्यादा डेकोरेट करने की जरूरत नहीं होती है। थोड़ी लाइट्स, कुछ फूल और कुछ तस्वीरें ही इसे खूबसूरत बनाने के लिए काफी हैं।
लिविंग रूम में भी करें फूलों की सजावट
हम सभी के घर में लिविंग रूम ही एक ऐसी जगह है जहां फैमिली सबसे ज्यादा टाइम स्पेंड करती है। ऐसे में आप लिविंग रूम को भी फेस्टिव टच दे सकती हैं। आप सोफे के पास फ्रेश फूलों वाले गुलदस्ते रख दें। सेंटर टेबल पर भी फूलों का छोटा-सा अरेंजमेंट कर सकती हैं। अगर घर में पहले से कलरफुल कुशन हैं तो उन्हें सोफे पर लगा दें।
यह भी पढ़ें- इमोजी थीम से भी सजा सकती हैं अपना घर, हर कोने को मिलेगा हैप्पी लुक
बालकनी को भी करें डेकोरेट
अगर आपके घर में बालकनी है तो उसे भी डेकोरेट कर दें। वहां छोटे पौधे, फूलों के गमले या हैंगिंग प्लांटर रख दें। अगर पहले से ही हैं, तो उन्हें साफ कर लें। अब इनके आसपास फेयरी लाइट्स लगाएं। शाम के समय जब लाइट्स जलेंगी तो बालकनी बहुत प्यारी लगेगी।
-1787552261843.webp)
घर के मंदिर को भी फूलों से सजाएं
रक्षाबंधन के दिन पूजा भी होती है, इसलिए घर के मंदिर को भी आप डेकोरेट जरूर करें। आप मंदिर के आसपास गेंदे या दूसरे ताजे फूल लगा सकती हैं। सामने छोटी रंगोली बना दें और उस पर दीये रख दें।
यह भी पढ़ें- सावन में घर की सजावट के लिए 5 आइडियाज, जो आशियाने को देंगे ट्रेडिशनल लुक
बजट में घर सजाने के आसान आइडिया
अगर आप बजट में घर को डेकोरेट करना चाहती हैं, तो कुछ आसान से आइडियाज काम आ सकते हैं। जैसे-
- दरवाजे पर गेंदे की माला लगाएं।
- दीवार पर फेयरी लाइट्स से फोटो कॉर्नर बनाएं।
- सेंटर टेबल पर फूल और दीये रखें।
- मंदिर में ताजे फूल लगाएं।
- बालकनी में पौधों के साथ लाइट्स लगाएं।
- सीढ़ियों की रेलिंग को भी फूलों से सजाएं।
- एंट्रेंस पर छोटी रंगोली बनाएं।
यह भी पढ़ें- झूले, मेहंदी और कजरी की गूंज: सावन की विदाई के लिए परफेक्ट हैं ये गेट-टुगेदर आइडियाज
अगर आप भी इस रक्षाबंधन घर की खूबसूरती बढ़ना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए डेकोरेशन टिप्स आपके काम आ सकते हैं। खास बात तो यह है कि ये पूरी तरह से बजट फ्रेंडली हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।