झूले, मेहंदी और कजरी की गूंज: सावन की विदाई के लिए परफेक्ट हैं ये गेट-टुगेदर आइडियाज

सावन का महीना खत्म होने वाला है तो क्यों न इसकी विदाई भी थोड़े खास अंदाज में की जाए? अगर हर साल सावन में पूजा-पाठ और व्रत से ही पूरा महीना निकल जाता है तो इस बार दोस्तों और परिवारों के साथ घर पर एक छोटा सा सावन गेट-टुगेदर रखा जा सकता है। इसके लिए आपको किसी बड़े हॉल या महंगे रेस्टोरेंट की जरूरत भी नहीं है। घर का लिविंग एरिया, बालकनी या गार्डन ही इस छोटी सी पार्टी के लिए काफी हैं।
कैसे प्लान करें सावन फेयरवेल के लिए गेट-टुगेदर?
ग्रीन कलर की डेकोरेशन, मेहंदी, झूला, सावन के गाने और कजरी का माहौल इस गेट-टुगेदर को एकदम यादगार बना देंगे। ऊपर से सावन के पसंदीदा खाने और मिठाइयां हों तो परिवार और दोस्तों के साथ बिताया गया समय और भी मजेदार हो जाएगा। आइए जानते हैं कि आप कैसे गेट-टुगेदर प्लान कर सकती हैं।
ग्रीन एथनिक ड्रेस कोड रखें
सावन के गेट-टुगेदर में सबसे पहले ड्रेस कोड को आप खास बना सकती हैं। सभी मेहमानों से ग्रीन एथनिक ड्रेस पहनकर आने को कहें। कोई हरी साड़ी पहन सकता है तो कोई हरी कुर्ती या सूट। अगर आप चाहें तो लहरिया साड़ी को भी ड्रेस कोड रख सकती हैं। इससे पार्टी की फोटोज में भी एक जैसी और खूबसूरत थीम नजर आएगी।
-1787472308255.webp)
गेंदे के फूल और हरी पत्तियों से सजाएं घर
घर के डेकोरेशन की बात करें तो आप लिविंग एरिया या बालकनी को गेंदे के फूलों और हरे पत्तों की लड़ियों से सजा सकती हैं। आप जिस जगह पर मेहमानों के बैठने का इंतजाम कर रही हैं, वहीं फूलों और पत्तियों की सजावट रखें। इससे जगह भी ज्यादा भरी हुई नहीं लगेगी और सावन वाला फील भी बना रहेगा।
झूले को बनाएं पार्टी का हाइलाइट
अगर आपके घर में गार्डेन या ऐसी बालकनी है जहां झूला लगाया जा सकता है, तो उसे भी सावन की थीम के हिसाब से सजा सकती हैं। झूले पर हरे रंग के कपड़े या फूलों की डेकोरेशन कर दें। इससे जो भी लोग पार्टी में आएंगे वो झूले पर बैठकर फोटो क्लिक करवाएंगे तो गेट-टुगेदर का मजा और भी दोगुना हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर पहली बार मायके क्यों जाते हैं? जानिए इसका कारण
कजरी और सावन के गानों से बनाएं माहौल
डेकोशन और एक्टिविटीज के अलावा आप म्यूजिक का भी खास ख्याल रखें। ऐसे में सावन की पार्टी में नॉर्मल गानों के साथ कजरी और सावन के लोकगीत भी बजा सकती हैं। इनके साथ बॉलीवुड के मानसून वाले गाने भी प्लेलिस्ट में रखें। बस गाने का सेलेक्शन ऐसा रखें कि हर उम्र के लोग एंजॉय कर सकें। बहुत तेज म्यूजिक की जगह बैकग्राउंड में गाना चलाना सही रहेगा।
गानों की अंताक्षरी रखें
पार्टी को और मजेदार बनाने के लिए आप सावन और बारिश वाले गानों की अंताक्षरी प्लान कर सकती हैं। मेहमानों को दो टीम में बांटकर अंताक्षरी खेली जा सकती है। इसमें बच्चों और बड़ों को भी शामिल करें।
-1787472646912.webp)
Image Credit- Pinterest/Etsy
घर में बनाएं छोटा सा मेहंदी कॉर्नर
ये तो आप जानती ही हैं कि सावन और मेहंदी का कनेक्शन सदियों पुराना है। ऊपर से रक्षाबंधन भी है। ऐसे में आप अपने घर में एक छोटा सा मेहंदी कॉर्नर भी बना सकती हैं। पार्टी में आई महिलाएं और लड़कियां एक-दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- बहू-बेटियों को क्यों देते हैं 'सिंधारा'? जानें यहां
सावन स्पेशल खाने का रखें इंतजाम
पार्टी हो और खाने-पीने की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। ऐसे में आप सावन की थीम के हिसाब से मेन्यू में कुछ ऐसी चीजें रखें जो सभी को खूब पसंद आए। आप मीठे में घेवर रख लें। इसके अलावा मालपुआ या साबूदाने की खीर भी सर्व कर सकती हैं।
चाय के साथ रखें चटपटा नाश्ता
शाम की पार्टी है तो गरमा-गरम चाय के साथ कचौड़ी, पकौड़े और चटपटी चाट रख सकती हैं। बारिश और चाय का कॉम्बिनेशन वैसे भी काफी पसंद किया जाता है, इसलिए यह नाश्ता गेट-टुगेदर के लिए भी अच्छा रहेगा। आप नाश्ते को एक जगह पर रखकर छोटा सा फूड कॉर्नर भी बना सकती हैं। इससे मेहमान अपने हिसाब से खा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- सावन में मेहंदी और चूड़ियों के बिना क्यों नहीं होता पूरा श्रृंगार? जानें वजह
पार्टी को यादगार बनाने के लिए ये चीजें रखें
अगर आप पार्टी को स्पेशल बनाना चाहती हैं, तो इन चीजों को भी शामिल कर सकती हैं। जैसे-
- क्विज कंपटीशन करा लें।
- फोटोग्राफी सेशन रख सकती हैं।
- आप गोलगप्पा चैलेंज भी कर सकती हैं, ज्यादा खाने वाले को आप प्राइज दे सकती हैं।
- मेहंदी कंपटीशन भी रखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- सावन में आखिर क्यों हर घर में डाला जाता है झूला? माता पार्वती से जुड़ी है कहानी
अगर आप सावन को यादगार तरीके से विदाई देना चाहती हैं, तो यह गेट-टुगेदर पार्टी सही रहेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।