Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

इमोजी थीम से भी सजा सकती हैं अपना घर, हर कोने को मिलेगा हैप्‍पी लुक

अगर आप अपने घर काे खूबसूरत और हैप्‍पी लुक देना चाहती हैं ताे इमोजी से बेहतरीन कुछ हो ही नहीं सकता है।
Updated:- 2026-07-18, 11:33 IST
emoji theme home decoration

आज के समय में इमोजी हमारी लाइफ का ह‍िस्‍सा बन चुके है। चाहे व्‍हाट्सएप पर चैट करनी हो, इंस्‍टाग्राम पर र‍िएक्‍शन देना हो या क‍िसी से अपनी फील‍िंग्‍स शेयर करनी हो, हम इमोजी का ज्‍यादा से ज्‍यादा इस्‍तेमाल करते हैं। इसी वजह से लोग अब इसे मोबाइल तक ही नहीं रख रहे हैं बल्क‍ि ये होम ड‍ेकोरेशन में भी अपनी जगह बना चुके हैं। ऐसे में अगर आप घर को थोड़ा अलग, कलरफुल और खुश‍ियों से भरा लुक देना चाहती हैं, तो इमोजी थीम डेकोरेशन ट्राई कर सकती हैं।

खासकर बच्‍चाों के कमरे, गेमिंग एर‍िया, स्‍टडी कॉर्नर या फैम‍िली लाउंज में यह थीम बहुत ही अच्‍छा लुक देगा। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

इमोजी कुशन से बदल जाएगा कमरे का लुक

अगर आप इमोजी थीम से कमरे को डेकोरेट करना चाहती हैं तो सबसे बढ़‍िया ऑप्‍शन इमोजी वाले कुशन ही हैं। आजकल मार्केट में और ऑनलाइन भी आपको कई तरह के इमोजी वाले कुशन मि‍ल जाएंगे। इन्‍हें आप सोफे, बेड या रीड‍िंग कॉर्नर में रख सकती हैं। कलरफुल कुशन रखने से कमरे को अट्रैक्‍ट‍ि‍व लुक म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- Home Decor Mistakes: महंगे घर को भी 'सस्ता' दिखा सकती हैं होम डेकोर की ये 5 आम गलतियां

emoji theme decoration

दीवारों पर लगाएं इमोजी वॉल स्टिकर

अगर आपके कमरे की दीवारें खाली हैं तो आप यहां भी क्र‍िएट‍िव‍िटी द‍िखा सकती हैं। आप इमोजी वाले वॉल स्‍टि‍कर का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। पहला तो ये क‍ि इन्‍हें लगाना भी आसान होता है और दूसरा ये क‍ि इन्‍हें आप आसानी से हटा भी सकती हैं। बच्चों के कमरे, प्ले एरिया या स्टडी रूम में स्माइली और मजेदार इमोजी वाले स्टिकर बहुत ही अच्‍छे लगेंगे।

यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

इमोजी फ्रेम से सजाएं घर

अगर आप बहुत ज्यादा डेकोरेशन नहीं करना चाहती हैं, तो इमोजी थीम वाले छोटे-छोटे फ्रेम भी लगा सकती हैं। अलग-अलग एक्सप्रेशन वाले फ्रेम किसी भी दीवार की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। आप चाहें तो अपने पसंदीदा इमोजी के साथ कुछ मोटिवेशनल लाइनें भी फ्रेम करवाकर लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- DIY Planters: नारियल की खोल से बनाएं ये खूबसूरत प्लांटर्स, घर और गार्डन को म‍िलेगा खूबसूरत लुक

इमोजी लाइट्स भी लगेंगी कमाल

आजकल अलग-अलग डिजाइन की डेकोरेटिव लाइट्स भी बाजार और ऑनलाइन आसानी से म‍िल जाते हैं। इमोजी शेप वाली एलईडी लाइट्स अगर आप कमरे में लगाएंगी तो कमरे को अलग और अट्रैक्‍ट‍ि‍व लुक म‍िलेगा। इन लाइट्स को आप बेड के पास, स्टडी टेबल या किसी कॉर्नर में लगा सकती हैं।

emoji theme home decoration (1)

कौन-कौन से रंग लगते हैं अच्छे?

ये तो आप जानती ही होंगी क‍ि इमोजी थीम में येलो कलर का सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल क‍िया जाता है, लेकिन इसके साथ आप व्‍हाइट, ग्रे, ब्‍लू और पेस्टल कलर भी यूज कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Terracotta Home Decoration: घर को देना है रॉयल और विंटेज लुक? ट्राई करें ये खूबसूरत टेराकोटा होम डेकोर आइडियाज

तो अगर आप भी घर के माहौल में थोड़ा बदलाव चाहती हैं और कुछ ऐसा करना चाहती हैं जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आए, तो इमोजी थीम डेकोरेशन ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-gemini/freepik/Pinterest(Etsy)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।