Diwali DIY Home Decoration 2024: बोतल, दुपट्टे और पुरानी चूड़ियों से दिवाली पर यूं सजाएं अपना घर.. देखते ही तारीफ करने लगेंगे परिवार वाले

दिवाली का त्योहार हिंदुओं के लिए बेहद खास और दिल के काफी करीब होता है। दिवाली के आने के पहले लोग अपने घरों की खूबसूरत बनाने के लिए अलग-अलग तरीके से सजाकर माता लक्ष्मी की आगमन की तैयारी करते हैं।
image

माता लक्ष्मी के आगमन वाले इस त्योहार को साफ-सफाई या डेकोरेशन का त्योहार कहना भी गलत नहीं होगा। क्योंकि इस त्योहार पर समाज का हर वर्ग चाहे गरीब हो या अमीर वह अपने घर को सुंदर बनाने के लिए नई-नई चीजें करता है। कई लोग डेकोरेशन के सुंदर सामान खरीदकर उसका इस्तेमाल घर पर करते हैं। यह डेकोरेटिव समान काफी महंगे होते हैं। ऐसे में हम आपको इस खर्चे से बचाते हुए खास आइडिया देंगे जिससे आप फालतू पड़े समान से अपने घर को काफी सुंदर बना सकते हैं।

साड़ियों से सजाएं घर

home decoration for diwali

लगभग हर घर में कुछ पुरानी साड़ियां होती है। इन पुरानी साड़ियों का इस्तेमाल आप घर के डेकोरेशन में कर सकते हैं। पुरानी रंग-बिरंगी साड़ियों से आप अपने घर की सीढ़ियों और दीवारों को काफी आकर्षक बना सकते हैं। सीढ़ियों के ग्रिल पर रंग-बिरंगी साड़ियों को लपेटकर काफी सुंदर बनाया जा सकता है। इसके अलावा कमरे के किसी भी एक हिस्से में इसका उपयोग कर कमरे को नया लुक दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-

पुरानी चुड़ियों से बनाए वॉल हैंगिंग

home decoration with bangles

पुरानी चुड़ियों के साथ आप सुंदर वॉल हैंगिंग बना सकते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है और यह आपके कमरे को एक नया लुक देगा। आप बहुत सारी पुरानी चुड़ियों पर ऊन लपेट उसे एक के ऊपर एक अलग डिजाइन देकर चिपकाए। इसके बाद इसे और सुंदर बनाने के लिए इसपर आप मोती या रिबन भी लगा सकते हैं और घर के किसी भी कोने में इसे लगाकर घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

प्लास्टिक की पुरानी बोतल देगी अलग लुक

old bangles reuse

प्लास्टिक की बोतल को आप गोल शेप में 3-4 तरह से काट ले। इसके बाद इसपर डिजाइन बनाएं और इसपर कुछ डेकोरेट करने के लिए चिपका दें। बोतल के साथ ऐसा करके आप उसे एक खूबसूरत स्टैंड या फ्लावर पॉट का रूप दे सकते हैं। इसे आप अपने घर या बालकनी को सजा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP