Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:35 AM IST

Holi 2024: होली के दिन दही से बनी चीजें बनाने का क्या है महत्व?

फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। जहा एक ओर पूर्णिमा तिथि से एक दिन पहले होलिका दहन करते हैं तो वहीं, दूसरे दिन धुलेंडी खेली जाती है। 
Updated:- 2024-03-06, 12:24 IST
image

Holi Par Dahi Se Bani Cheezon Ka Mahatva: फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। जहा एक ओर पूर्णिमा तिथि से एक दिन पहले होलिका दहन करते हैं तो वहीं, दूसरे दिन धुलेंडी खेली जाती है। इसके अलावा, होली वाले दिन दही से बनी चीजों का भी बहुत महत्व माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि होली के दिन दही से ही घर में व्यंजन बनाने चाहिए और उन्हीं व्यंजनों का भोग भगवान को लगाना चाहिए। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर होली के दिन दही से बनी चीजों का क्यों माना जाता है इतना महत्व।

होली पर दही और दही से बनी चीजों का महत्व क्या है?

curd significance on holi

होली का पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने संपूर्ण तेज के साथ चमकते हैं। चंद्रमा की शक्तियां भी पूर्णिमा के दिन अपने चरम पर होती हैं। इस दिन चंद्रमा का प्रभाव भी अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा नजर आता है।

यह भी पढ़ें: Holi 2024: रंगों से ही क्यों खेली जाती है होली?

चंद्रमा को ज्योतिष शास्त्र में मन का कारक माना गया है। चंद्रमा का नाता सफेद वस्तुओं से होता है। दूध, दही, मक्खन आदि चीजें चंद्रमा को मजबूत बनाने का काम करती हैं। कुंडली में अगर चंद्रमा मजबूत हो तो व्यक्ति को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल जाती है। 

why we should use curd on holi

इसी कारण से होली के दिन दही से बनी चीजों का बहुत महत्व माना जाता है। दही या दही से बनी चीजों को होली के दिन बनाने से और उसका भगवान को भोग लगाने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं और अपनी शुभता व्यक्ति और उसके परिवार पर बनाए रखते हैं। 

यह भी पढ़ें: Holi 2024: गोबर से ही क्यों बनाई जाती है प्रहलाद और होलिका की प्रतिमा?

होली के दिन दही से बनी चीजों का भगवान को भोग लगाने और स्वयं सेवन करने से जीवन में सकारात्मक प्रभाव नजर आने लगते हैं, चंद्रमा के प्रभाव से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और अकेलेपन, घबराहट, तनाव आदि भावों से छुटकारा मिल जाता है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों माना जाता है होली के दिन दही से बनी चीजों का इतना महत्व और क्या है इसके पीछे का तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।