Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:53 AM IST

Maa Durga Names For Baby Girl: दुर्गा मां के ये दिव्य नाम बेटी को दिलाएंगे खास स्थान

नवरात्रि के पावन अवसर पर आपके घर नन्ही परी का आगमन हुआ है तो आप देवी दुर्गा के इन अलौकिक नामों को चुन सकती हैं। ये नाम आपकी राजकुमारी को खास बनाएंगे।  
Updated:- 2024-04-17, 12:46 IST
image

नवरात्रि का पावन दिन चल रहा है। इस दौरान घर में नन्हीं परी का आगमन हुआ है और आप उसका नाम मां दुर्गा के दिव्यों नामों में से रखना चाहते हैं। बच्चे के नाम को लेकर अक्सर माता-पिता ऐसे नाम को सेलेक्ट करते हैं जिसका कोई खास उद्देश्य हो। अगर आप भी अपनी लाडली के लिए मां दुर्गा के अलौकिक नामों की लिस्ट देख रहे हैं। इस लेख में आज हम आपके लिए देवा दुर्गा के उन नामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी राजकुमारी की पर्सनालिटी को खास बना सकते हैं। देखिए दुर्गा के दिव्य नामों के लिस्ट और उसका अर्थ

देवी दुर्गा को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। साथ ही माता के सात स्वरूपों को अपना एक अलग महत्व होता है। बेटी के नामकरण पर माता के इन नामों का करें चयन।

शताक्षी

दुर्गा मां का एक नाम शताक्षी है। आपको बता दें कि यह नाम माता पार्वती स्वरूप का नाम है। शताक्षी नाम का अर्थ 'सौ आंखों वाली' होता है।

सान्तनी

सान्तनी देवी का दुर्गा के नाम में से एक है। 

शूलिनी

daughters names after goddess durga maa

शूलिनी नाम का अर्थ 'पीड़ा को हरने वाली' होता है। यह नाम देवी मां के दिव्य नामों में से एक है।

इसे भी पढ़ें-'अ' अक्षर से शुरू होने वाले हिंदू लड़कियों के नाम और उनके अर्थ

दक्ष्याणी

दक्ष्याणी देवी दक्ष की पुत्री देवी सती का नाम था। इस नाम से आप अपनी बेटी का नामकरण कर सकती हैं।

रुद्राणी

आप अपनी राजकुमारी का नाम माता पार्वती के नाम पर रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ 'शिव शंकर की रौद्र रूप वाली अर्धांगिनी' होता है।

ईशी

ईशी नाम देवी दुर्गा के नाम में से एक है। इसका अर्थ 'पत्थर के समान' होता है।

वारुणी

daughters names with durga meaning

देवी दुर्गा का एक नाम वारुणी है। वरुण देव जिसकी पूजा करते हैं।

कामाक्षी

आप अपनी बेटी का नाम कामाक्षी रख सकती हैं। यह बेहद ही प्यारा और यूनिक नाम है। इस अर्थ 'देवी लक्ष्मी और देवी पार्वती' होता है।

नंदिनी

देवी दुर्गा के नाम से एक नाम नंदिनी है। इसका अर्थ 'वह जो खुशी लाती है' होता है।

भार्गवी

 मां दुर्गा को कई जगहों पर भार्गवी के नाम से पुकारा जाता है। इस नाम का अर्थ 'मनमोहक और सुंदर' होता है।

अनिका

daughters names

आप अपनी परी का नाम मां दुर्गा के अनिका नाम पर रख सकती हैं। इसका अर्थ 'मधुर मुख वाली'  होता है।

इसे भी पढ़ें- देवी के नाम पर रखें अपनी बेटियों के ये खूबसूरत नाम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।