Baby Girl Names Start with A: 'अ' अक्षर से शुरू होने वाले हिंदू लड़कियों के नाम और उनके अर्थ

बच्चे के जन्म के बाद सबसे मजेदार काम होता है नामकरण। कई माता-पिता अपने बच्चे के जन्म से पहले ही नाम सर्च करके एक लंबी लिस्ट बना लेते हैं। कहते हैं,कि किसी इंसान के बिहेवियर पर नाम का बहुत असर देखने मिलता है। ऐसे में माता-पिता अपने बच्चे के नाम को लेकर बेहद गंभीरता और सोच विचार कर निर्णय लेते हैं।
हिंदू धर्म में नामकरण का विशेष महत्व है। नामकरण करने का चलन प्राचीन समय से ही प्रचलित है। बच्चों का नाम ऐसा रखा जाता है जिसका कोई खास मतलब हो। हिंदू धर्म में बच्चे का नाम रखने के लिए बकायदा नामकरण संस्कार किया जाता है। इस संस्कार से घर आए नन्हे सदस्य का पारंपरिक तरीके से नाम देकर परिवार उनका स्वागत करता है।
लड़कियों का नाम रखते समय माता-पिता और अन्य परिवार के लोग कई सारी बातों पर विचार करते हैं जैसे बेबी का नाम माता-पिता के नाम से मिलता हो,राशि के अनुसार नाम,ट्रेडिशनल नाम, किसी खास अर्थ आदि। इस लेख में आज हम आपको हिंदी वर्णमाला 'अ' अक्षर से शुरू होने वाले लड़कियों के नामों और उनके अर्थ की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
'अ' से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम (Baby Girl Names Start with A)

हिंदू धर्म के मुताबिक,लड़की का नाम सुंदर और अर्थपूर्ण होना चाहिए,जिससे उसे समाज में मान-सम्मान और इज्जत मिल सके। इसके अलावा दूसरों पर उनका अच्छा प्रभाव पड़े। लिस्ट में आप अपनी परी सी बच्ची के लिए 'अ' अक्षर से शुरू होने वाले प्यारे और मॉडर्न नाम के साथ उनका खास मतलब भी जान पाएंगे।
‘' अ’ अक्षर से शुरु होने वाले नाम |
नाम का अर्थ
|
Name |
Meaning |
अदिती
|
देवताओं की मां, जिसकी कोई सीमा न हो, आजाद
|
अक्षिता
|
जिसका कभी अन्त न हो, अमर
|
अन्वी
|
वन की देवी
|
अनुषा
|
खूबसूरत सुबह, सितारा
|
अविका
|
अद्भुत, डायमंड, सुर्य की किरणें
|
अधिश्री
|
सर्वोच्च, सबसे ऊंचा
|
अयांशा
|
भगवान का तोहफा |
इसे भी पढ़ें- राशिनुसार रखें बेटी का नाम, जानें किसका क्या होता है अर्थ
हिंदू बेबी लड़की के नाम और अर्थ (Hindu Baby Girl Names in Hindi)

‘अ’ अक्षर से शुरु होने वाले नाम |
नाम का अर्थ
|
Name |
Meaning |
अन्विता
|
जो दो चीजों के बीच के अंतर को समाप्त कर दें
|
अकीरा
|
सुदंर शक्ति
|
अपूर्वी
|
जिसके सामान कोई भी न हो
|
अनुश्री
|
देवी लक्ष्मी का नाम
|
अन्या
|
बदलाव, बेहतर
|
अयंति
|
भाग्यवान
|
अक्षता
|
स्थायी
|
इसे भी पढ़ें- देवी ने इन नामों पर रखें अपनी बेटी का नाम
'अ' से लड़कियों के नाम 2024

‘अ’ अक्षर से शुरु होने वाले नाम |
नाम का अर्थ
|
Name |
Meaning |
अधिरा
|
मजबूत
|
अयाना |
सुंदर फूल |
अर्चिता
|
पूजनीय
|
अवनिका
|
भू-धरा का एक नाम
|
अपर्णा
|
देवी पार्वती का नाम
|
अहिल्या
|
पवित्र, जिसमें कोई कमी न हो
|
अर्चिशा
|
प्रकाश की किरण
|
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।