छोटे घरों के लिए बेस्ट हैं ये 5 हिडन पूजा कॉर्नर, देखें शानदार तरीके

त्योहारों का सीजन आते ही महिलाएं अपने घर को सुंदर बनाने की कोशिश में लग जाती हैं। आजकल शहरों में फ्लैट इतने छोटे होते हैं कि अलग से पूजा रूम नहीं बन पाता है, लेकिन दिन की शुरुआत अगर प्रार्थना के साथ हो तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। अगर आप भी मंदिर बनाना चाहती हैं, तो घर की एक खाली दीवार, शेल्फ या किचन के छोटे से कोने को पूजा कॉर्नर में बदला जा सकता है।
घरों में पूजा कॉर्नर बनाने के 5 आइडियाज
छोटा घर है और मंदिर बनाने की जगह नहीं है, तो इन 5 आइडियाज से आप आसानी से बना पाएंगी पूजा कॉर्नर।
1. लिविंग रूम के कोने में बनाएं पूजा शेल्फ
घर के खाली कोने पर अक्सर कोई ध्यान नहीं देता है। आप वहां एक ट्राएंगल शेल्फ या फ्लोटिंग शेल्फ लगा सकते हैं। इस पर कुछ मूर्तियां, पीतल का छोटा दीया और ताजे फूलों का गुलदस्ता रख सकती हैं। इससे कमरा भरा-भरा भी नहीं लगेगा। इस कोने को खास दिखाने के लिए पीछे लकड़ी की पैनलिंग या सुंदर वॉलपेपर लगा सकती हैं।
magnific
2. फोल्डेबल या स्लाइडिंग डोर वाला मंदिर
छोटे फ्लैट में रहने वाले परिवारों के लिए ऐसा मंदिर बेस्ट है जो जरूरत पड़ने पर बंद हो जाए। स्लाइडिंग या फोल्डेबल दरवाजों वाली अलमारी में मूर्तियां दिन के समय छुपी रहती हैं। ये उन घरों के लिए बहुत काम का है जहां वही जगह वर्क एरिया या डाइनिंग एरिया के तौर पर भी इस्तेमाल होता है। पूजा के समय दरवाजा खोलें और बाद में बंद कर दें।
magnific
3. स्टोरेज ड्रॉअर के पास पूजा कॉर्नर
अगर आपके घर में जगह कम है, तो आप स्टोरेज ड्रॉअर के पास भी मंदिर बना सकती हैं। यहां पर आप वार्म स्पॉटलाइट या फेयरी लाइट्स लगा सकती हैं। दीया जलाने से पहले देख लें कि कोई ऐसी चीज न हो जिससे नुकसान हो।
magnific
4. किचन के बाहर छोटा पूजा कॉर्नर
कई भारतीय घरों में दिन की शुरुआत किचन से ही होती है, इसलिए किचन के बाहर आप किसी अच्छी जगह पर पूजा शेल्फ लगा सकती हैं। आप एक पतली सी शेल्फ पर मूर्ति और छोटा दीया रख सकती हैं। इसे ऐसी जगह पर रखें कि मुर्तियां गिरें न, वरना खंडित हो जाएंगी।
magnific
5. बेडरूम या अलमारी के पास पूजा जगह
अगर लिविंग रूम में बिल्कुल भी जगह नहीं है तो बेडरूम का एक कोना भी पूजा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, बस उसे साफ और पवित्र रखना जरूरी है। अलमारी के बगल में या किसी खाली दीवार पर एक नैरो शेल्फ काफी है। वैसे तो कमरे में मंदिर बहुत कम लोग रखते हैं, लेकिन अगर जगह नहीं है, तो आप रात में शेल्फ पर एक छोटा सा कपड़ा डाल सकती हैं, ये एक अच्छा तरीका है।
magnific
ऊपर दिए गए आइडियाज की मदद से आप घर में एक सुंदर सा मंदिर बना सकती हैं। यह कम जगह में घर को बेहतर लुक देने में मदद करेंगी।
यह भी पढ़ें- लिविंग रूम को इन 5 ट्रेंडी Small Wooden Plant Stand डिजाइंस से दें एस्थेटिक टच
यह भी पढ़ें- पर्सनल लाइफ से लेकर बेडरूम तक, किसी को न बताएं ये 5 बातें; वरना कपल के बीच आ जाएगी दरार
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- छोटे घर में पूजा कॉर्नर कहां बनाएं?
- लिविंग रूम के उत्तर-पूर्व कोने में। जगह न हो तो खाली दीवार, सीढ़ियों के नीचे या किचन के पास भी बना सकते हैं।
- क्या बेडरूम में मंदिर रख सकते हैं?
- हां, रख सकते हैं। बस मूर्ति को बेड के सामने और बाथरूम की दीवार के पास न रखें।
- किचन के पास मंदिर बनाते समय क्या ध्यान रखें?
- उसे गैस और स्टोव से दूर रखें। तेल-धुएं से बचाने के लिए कांच वाली अलमारी का इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।