Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:10 PM IST

Bedroom Headboard Designs: छोटा बेडरूम भी दिखेगा लग्जरी, ये 5 हेडबोर्ड डिजाइंस बदल देंगे कमरे का पूरा लुक

Modern Headboard Designs: छोटे बेडरूम को भी लग्जरी और स्टाइलिश लुक देने के लिए 5 खास हेडबोर्ड डिजाइन बताए गए हैं। ये डिजाइन कम जगह में भी कमरे को रॉयल और क्लासी बना सकते हैं।
Updated:- 2026-08-28, 19:10 IST
bed headboard design pinterest

Headboard Lastest Designs For Bedroom: आज के समय लोग अपने कमरे को रॉयल लुक देने के लिए अलग-अलग तरीके जुगाड़ लगाते हैं। मगर छोटा बेडरूम होने पर अक्सर हम सोचते हैं कि इसमें स्टाइलिश या लग्जरी लुक लाना मुश्किल है, लेकिन सही इंटीरियर और फर्नीचर से आप कम जगह में भी अपने कमरे को एक क्लासी और रॉयल टच दे सकती हैं। बेडरूम का आकर्षण उसका हेडबोर्ड होता है, जो पूरे कमरे के वाइब को बदल सकता है। अगर आप अपने रुम को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो नीचे लेख में बताए गए 5 Small Bedroom Headboard Designs आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं।

5 हेडबोर्ड डिजाइंस छोटे बेडरूम के लिए (Headboard Designs Ideas For Bedroom)

अक्सर लोगों को लगता है कि छोटा बेडरूम है, तो इसे हम लग्जरी लुक नहीं दे सकते हैं। मगर आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप सही हेडबोर्ड डिजाइन से कमरे को बड़ा दिखा सकती हैं।

1. वेलवेट फैब्रिक हेडबोर्ड (Velvet Fabric Headboard)

वेलवेट फिनिश का हेडबोर्ड आपके छोटे बेडरूम में किसी फाइव-स्टार होटल जैसी लग्जरी फीलिंग ले आता है। इसकी सॉफ्ट और शाइनी टेक्सचर दीवारों को रॉयल और रिच लुक देता है। आप डीप ब्लू, एमरल्ड ग्रीन या डार्क ग्रे जैसे कलर्स चुनकर इसे और भी ज्यादा आकर्षक बना सकती हैं। यह दिखने में जितना खूबसूरत होता है, पीठ लगाकर बैठने पर उतना ही आरामदायक भी महसूस होता है।

Velvet Fabric Headboard

Image Credit- Kim Robinson(Pinterest)

इसे भी पढ़ें- छोटे से लिविंग रूम को बनाएं हरा-भरा, जानें गमलों से घर सजाने के 3 आसान और ट्रेंडी हैक्स

2.बिल्ट-इन स्टोरेज हेडबोर्ड (Built-in Storage Headboard)

छोटे बेडरूम की सबसे बड़ी समस्या कम जगह और सामान की होती है और इस परेशानी का समाधान है स्टोरेज वाला हेडबोर्ड। इस डिजाइन में आपको हेडबोर्ड के पीछे या साइड में छोटे-छोटे शेल्फ्स मिल जाते हैं, जहां आप किताबें, फोन, नाइट लैंप या जरूरी सामान आसानी से रख सकती हैं। इससे कमरे में एक्स्ट्रा अलमारी या टेबल रखने की जरूरत नहीं पड़ती और कमरा साफ-सुथरा व बड़ा दिखाई देता है।

Built-in Storage Headboard

Image Credit- Pinterest PinDropDealz

3.वर्टिकल वुडन स्लैट्स हेडबोर्ड (Vertical Wooden Slats)

लकड़ी की वर्टिकल पट्टियों वाला हेडबोर्ड आजकल इंटीरियर डिजाइनिंग में सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इस डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वर्टिकल लाइन्स हमारी नजरों को ऊपर की तरफ खींचती हैं, जिससे कमरे की छत ऊंची और दीवारें बड़ी महसूस होती हैं। यह छोटे बेडरूम को एक मॉडर्न, नेचुरल और वार्म लुक देता है, जो देखने में बेहद क्लासी और सोबर लगता है।

Vertical Wooden Slats

4.सॉफ्ट कुशन-पैडेड हेडबोर्ड (Soft Cushion-Padded Headboard)

अगर आपको रात में बिस्तर पर बैठकर किताबें पढ़ने या टीवी देखने की आदत है, तो सॉफ्ट कुशन-पैडेड हेडबोर्ड आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यह फैब्रिक या सिंथेटिक लेदर से बना होता है जिसके अंदर स्पंज या फोम की मोटी परत होती है। यह न सिर्फ आपके बेडरूम को एक आरामदायक और मॉडर्न वाइब देता है, बल्कि आपकी पीठ को भी पूरा सपोर्ट देता है, जिससे कमरा स्टाइलिश और प्रैक्टिकल दोनों लगता है।

Soft Cushion-Padded Headboard

Image Credit- Pinterest Esty

5. लेदर फिनिश हेडबोर्ड (Leather Finish Headboard)

क्लासी, मिनिमल और एवरग्रीन लुक चाहने वालों के लिए लेदर फिनिश हेडबोर्ड एक शानदार विकल्प है। यह बेडरूम को तुरंत एक शार्प, क्लीन और स्मार्ट पर्सनालिटी देता है।

leather headboard designs

Image Credit- Pinterest (T Conley-)

इसे साफ करना बहुत आसान होता है और यह लंबे समय तक नया जैसा बना रहता है। टैन ब्राउन या क्लासिक ब्लैक लेदर फिनिश आपके छोटे कमरे को बिना ज्यादा तामझाम के एक बेहद महंगा लुक देता है।

इसे भी पढ़ें- फ्लोर डिजाइन के ये यूनिक पैटर्न आजकल कर रहे हैं ट्रेंड, बिना ज्यादा खर्च घर दिखेगा लग्जरी

अगर आप अपने छोटे बेडरूम को कुछ हटके बनाना चाहती हैं, तो हेडबोर्ड डिजाइंस लगवा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।