Fri Sep 25, 2026 | Updated 12:40 PM IST

पर्सनल लाइफ से लेकर बेडरूम तक, किसी को न बताएं ये 5 बातें; वरना कपल के बीच आ जाएगी दरार

खुशहाल और मजबूत शादीशुदा जीवन के लिए पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और विश्वास का होना सबसे जरूरी है। ऐसे में यहां बताया गया है कि रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए कौन सी 5 बातें शेयर नहीं करनी चाहिए?
Updated:- 2026-09-25, 11:28 IST
image

खुशहाल और मजबूत शादीशुदा जीवन के लिए पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और विश्वास का होना सबसे जरूरी है। एक सफल रिश्ते की नींव इस बात पर टिकी होती है कि आप दोनों अपनी निजी बातें कितनी सुरक्षित रखते हैं। कई बार लोग जाने-अनजाने में घर या बाहर अपनी पर्सनल बातें शेयर कर देते हैं, जिससे रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी बातें हैं जो सिर्फ पति-पत्नी के बीच ही रहनी चाहिए? इसके लिए हमने, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

पति-पत्नी को कौन-सी 5 बातें नहीं बतानी चाहिए?

पति-पत्नी के रिश्ते में कुछ ऐसी बातें होती हैं जिन्हें कभी भी तीसरे व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इन्हें को अपने तक ही सीमित रखना समझदारी है-

1. आपसी झगड़े और बहस: आप दोनों के बीच हुई किसी भी नोंकझोक या बहस को परिवार या दोस्तों के बीच चर्चा का विषय बिल्कुल न बनने दें।

2. पर्सनल सीक्रेट्स: अगर आपके जीवनसाथी ने आप पर भरोसा करके कोई बात बताई है, तो वह कभी भी दूसरों के लिए गपशप का हिस्सा नहीं बननी चाहिए।

1 - 2026-09-25T110901.394

3. पैसों का हिसाब और कमाई: आपकी सैलरी, सेविंग्स या पैसों से जुड़े मतभेद पूरी तरह से निजी होते हैं, इन्हें बाहर शेयर करने से बचना चाहिए।

4. इमोशनल और फिजिकल रिश्ते: आप दोनों के बीच के भावनात्मक और शारीरिक रिश्ते की बातें हमेशा चार दीवारों के अंदर ही सुरक्षित रहनी चाहिए।

5. कमजोरियां और डर: आपके पार्टनर के डर, कमजोरी या उनके कमजोर पलों को किसी के भी सामने मजाक या चर्चा का मुद्दा न बनाएं।

यह भी पढ़ें- कम्युनिकेशन का सही तालमेल: जब बात बहस बनने लगे, तो रिश्ते में सही संतुलन कैसे बनाएं?

एक्सपर्ट की राय: हैप्पी मैरिड लाइफ सीक्रेट

रिश्तों के जानकारों और एक्सपर्ट्स का मानना है कि हेल्दी मैरिड लाइफ के लिए बाउंड्रीज यानी सीमाएं तय करना बहुत जरूरी है।

  • सही सलाह लें: अगर रिश्ते में कोई बड़ी समस्या है, तो हर बात को बार-बार दोहराए बिना किसी भरोसेमंद या पेशेवर व्यक्ति से सही सलाह ली जा सकती है, लेकिन इससे आपका पार्टनर गलत नहीं दिखना चाहिए।
  • आपसी फैसले: आप कहां रहते हैं, पैसे कैसे संभालते हैं और जीवन के बड़े फैसले क्या लेते हैं, इन सभी बातों पर सबसे पहले सिर्फ आप दोनों को ही आपस में चर्चा करनी चाहिए।

2 - 2026-09-25T110903.240

निष्कर्ष

एक खुशहाल मैरिड लाइफ का सबसे बड़ा राज यही है कि पति-पत्नी सबसे अच्छे दोस्त बनें और अपने घर की बातें घर के अंदर ही रखें। जब आप अपनी पर्सनल लाइफ की प्राइवेसी बनाए रखते हैं, तो आपका रिश्ता समय के साथ और ज्यादा मजबूत और गहरा होता जाता है।

यह भी पढ़ें- Love Language की समझ: क्या आपके और पार्टनर के प्यार जताने की भाषा एक जैसी है?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
पति-पत्नी को अपने बीच कौन सी बातें रखनी चाहिए?
पति-पत्नी को अपने आपसी झगड़े, पर्सनल सीक्रेट्स और बेडरूम से जुड़ी बातें किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए।
क्या पार्टनर की कमजोरियां दूसरों को बतानी चाहिए?
बिल्कुल नहीं, पार्टनर के डर और कमजोर पलों को कभी भी किसी के सामने मजाक या बातचीत का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।
क्या पार्टनर के बताए गए भरोसे को बनाए रखना जरूरी है?
हां, अगर आपके पार्टनर ने आप पर विश्वास करके कोई बात बताई है, तो वह दूसरों के लिए गपशप नहीं बननी चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।