Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:16 PM IST

क्या आपने कभी खाया है बीजों से भरा केला, जानें नॉर्मल केले से कितना होता है अलग और क्या है खासियत?

अगर मैं आपसे कहूं कि क्या आपने कभी बीज वाला केला खाया है, तो यकीनन आपका जवाब नहीं ही होगा, पर आपको बता दें कि आपको भले ही न पता हो, लेकिन बीज वाले केले होते हैं। इन्हें जंगली केले के नाम से जाना जाता है। आज के इस लेख में हम आपको इस केले के बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-06-15, 16:38 IST
difference between wild and cultivated banana

Wild Banana: आमतौर पर हम बाजार से जो केला खरीदकर खाते हैं, वह बिल्कुल सॉफ्ट और बिना बीजों वाला होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि असली या प्राकृतिक केला कैसा होता है? दरअसल, प्रकृति में एक ऐसा केला भी पाया जाता है जो काले और मोटे बीजों से पूरी तरह भरा होता है। इसे जंगली केला कहा जाता है। आज हम जो बिना बीज वाला केला मजे से खाते हैं, वह असल में इसी बीजों वाले जंगली केले का हाइब्रिड फॉर्म है। बीजों से भरा यह केला हमारे रोजाना खाने वाले साधारण केले से रंग-रूप, स्वाद और सेहत के मामले में काफी अलग और बेहद खास होता है। आज के इस लेख में हम आपको इस केले के बारे में बताने जा रहे हैं।

नॉर्मल केले से कितना अलग है बीजों वाला केला?

अगर आप बीजों वाले केले को पहली बार देखेंगे, तो इसका आकार आपको थोड़ा हैरान कर सकता है। यह हमारे नॉर्मल केले की तरह लंबा और चिकना नहीं होता, बल्कि थोड़ा छोटा, मोटा और सख्त होता है। सबसे बड़ा अंतर इसके अंदर देखने को मिलता है। जहां नॉर्मल केले में सिर्फ सॉफ्ट पल्प होता है। वहीं इस केले को छीलते ही आपको अंदर इलायची के दानों जैसे या उससे थोड़े बड़े, सख्त काले बीज दिखाई देंगे।

banana facts

नॉर्मल केला काफी मीठा और मलाईदार होता है। वहीं बीजों वाले केले में गूदा बहुत कम होता है और बीज ज्यादा होते हैं। इसका स्वाद थोड़ा कम मीठा और कसैला हो सकता है। इसे नॉर्मल केले की तरह आसानी से फटाफट चबाकर नहीं खाया जा सकता, क्योंकि इसके सख्त बीज दांतों के नीचे आकर स्वाद का मजा बिगाड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Tricks: खरीदकर लाते ही सड़ जाते हैं केले, तो डंठल पर बांधें बस यह 1 चीज; हफ्तों तक रहेंगे कड़क

इसे कैसे खाया जाता है?

seeds banana

इस केले में बीज बहुत ज्यादा होते हैं, इसलिए लोग इसे सीधा चबाकर खाने के बजाय इसका जूस या शेक बनाकर पीना पसंद करते हैं। जूस बनाने के बाद इसे छान लिया जाता है जिससे बीज अलग हो जाते हैं और इसका सारा पोषण आपको मिल जाता है। इसके अलावा, कई ग्रामीण इलाकों में इसके बीजों को सुखाकर उसका पाउडर बनाया जाता है, जिसका इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- केले का शेक पीने के हैं शौकीन तो पहले जान लीजिए इसके नुकसान

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।