Is there any market like Sarojini in Gurgaon: शादियों का सीजन शुरू होते ही सबसे पहले दिमाग में शॉपिंग का ही ख्याल आता है। शॉपिंग हमेशा बजट के साथ ही अच्छी लगती है। शादी के लिए ना जाने कितनी ही चीजें खरीदनी पड़ती हैं। ऐसे में लोग ऐसी मार्केट की खोज करते हैं, जहां एक ही जगह पर सभी चीजें आराम से मिल जाएं। अक्सर दिल्ली एनसीआर और आसपास के राज्यों से लोग शादी की शॉपिंग के लिए सीधे दिल्ली का ही रुख करते हैं। कई बार लोगों को उनके आसपास की लोकल मार्केट्स के बारे में पता ही नहीं होता।
अगर आप हरियाणा में रहते हैं, तो आपको शॉपिंग के लिए अब दिल्ली आने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको हरियाणा के ऐसे बेहतरीन बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां आप आराम से शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानें, हरियाणा में शादी की शॉपिंग सस्ते में कहां करें?
यह भी देखें- सिर्फ दिल्ली का ही नहीं गुरुग्राम का सदर बाजार भी है शॉपिंग के लिए बेस्ट
अगर आप हरियाणा में पानीपत के आसपास रहते हैं, तो आपको शादी की शॉपिंग के लिए पानीपत संडे मार्केट जरूर जाना चाहिए। लड़कियों के लिए इस बाजार में बहुत कुछ है। यहां आप कपड़ों से लेकर फुटवियर तक सबकुछ काफी कम दाम से खरीद सकते हैं।
अगर आप शादी के लिए कपड़े लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको रोहतक का शौरी बाजार जरूर जाना चाहिए। जानकारी के मुताबिक, यह एशिया का सबसे बड़ा कपड़ों का बाजार है। इस जगह पर आपको शादी में देने वाले कपड़े भी थोक के भाव में मिल सकते हैं।
अगर आप अंबाला के पास रहते हैं, तो आपको राम बाजार एक्सप्लोर करना चाहिए। इस बाजार में आपको ट्रेंडी और सस्ते दाम के कपड़े मिलेंगे। यहां आपको कई बड़े ब्रांड्स के ब्रांडेड कपड़े मिल जाएंगे। यहां काफी क्लासी मार्केट भी है।
यह विडियो भी देखें
हरियाणा के अलावा एनसीआर में रहने वाले लोग शादी की शॉपिंग करने के लिए सेक्टर 17 मार्केट, फरीदाबाद जा सकते हैं। यहां हर तरह की चीज आपको एक ही इलाके में मिल जाएगी। यहां आप लहंगे से लेकर शेरवानी तक सब कुछ खरीद सकते हैं।
गुरुग्राम में रहने वाले लोगों को भी शॉपिंग के लिए दिल्ली के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप अर्जुन मार्ग बाजार, गुरुग्राम में ही आराम से शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। यहां आपको ब्रांडेड से लेकर सस्ते कपड़े और अन्य चीजें भी मिल जाएंगी।
यह भी देखें- सस्ते में शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं गुड़गांव के ये लोकल मार्केट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।