Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:23 PM IST

Parijat Ke Totke: मंगलवार के दिन करें इस अद्भुत पौधे से टोटके, धन से भर जाएगी तिजोरी

यदि आप अपना घर धन से भरना चाहती हैं तो मंगलवार के दिन हरसिंगार यानी पारिजात के कुछ उपाय आजमा सकती हैं।   
Updated:- 2022-08-16, 13:05 IST
image

Parijat Ke Totke: पारिजात का पौधा जिसे हरसिंगार के नाम से भी जाना जाता है, बहुत ही पवित्र होता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा होता है उस घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे को घर की सही दिशा में लगाया जाता है जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सके।

इस पौधे के फूलों को जहां एक तरफ पूजा पाठ में इस्तेमाल में लाया जाता है वहीं इस पौधे से जुड़े हुए कुछ टोटके आपकी तिजोरी को धन से भर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे के कुछ उपाय आपको आर्थिक लाभ देने के साथ आपकी शादी में आने वाली समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकते हैं।

आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें पारिजात के पौधे के कुछ ऐसे टोटकों के बारे में जिनसे आपके घर में धन की वर्षा ही सकती है। 

धन लाभ के लिए पारिजात के फूल के टोटके 

parijat flower totke for money

यदि आपके घर में धन का आगमन कम होता है और व्यर्थ के कामों में पैसा खर्च होता है तो आप पारिजात के 5 फूल लेकर उन्हें अच्छी तरह से सुखा लें और एक पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। यह टोटका आप मंगलवार के दिन आजमाएं। ऐसा करने से आपके घर में धन की वर्षा होगी। 

जल्दी शादी के लिए पारिजात के टोटके

मंगलवार के दिन एक नारंगी कपड़े में पारिजात के 7 फूलों के साथ हल्दी की गांठ (शादी एक लिए हल्दी के टोटके) बांधें और इसे घर के मंदिर में माता गौरी की तस्वीर के पास रखें। इसे आप ऐसे स्थान पर रखें जिसमें बाहर से आने वालों की नजर इस पर न पड़े। इस उपाय के साथ आप माता गौरी का नियमित पूजा भी करें। इस टोटके से बहुत जल्द ही शादी के योग बनेंगे। 

कर्ज से मुक्ति के लिए पारिजात की जड़ के टोटके 

harsingar flower totke for money

यदि आपके घर में बिना वजह ही धन का खर्च होता है और आपके ऊपर कर्ज रहता है तो इससे जल्द ही मुक्ति पाने के लिए आप सबसे पहले पारिजात के पौधे की जड़ का छोटा सा टुकड़ा लें और इसे घर के पैसे वाले इसी भी स्थान पर रख दें। आप इसकी जड़ अपनी पर्स में भी रख सकती हैं। इस उपाय से आपको जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी। 

इसे जरूर पढ़ें: मंगलवार के दिन लाल मिर्च के ये टोटके आजमाएं, मिलेगी कर्ज से मुक्ति और नौकरी के बनेंगे योग

 


अच्छी नौकरी के लिए पारिजात के टोटके 

यदि आप नौकरी की तलाश में हैं और मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिल रही है तो मंगलवार के दिन हरसिंगार (हरसिंगार वास्तु टिप्स)के फूलों का गुच्छा लाल रंग के कपड़े में लपेटकर घर के मंदिर में माता लक्ष्मी की तस्वीर के पास रखें। इस उपाय से आपको जल्द ही अच्छी नौकरी मिलेगी। 

बीमारियों से बचने के लिए पारिजात के टोटके 

parijat plant remedies for money

यदि आप किसी मंदिर के आस-पास पारिजात या हरसिंगार का पौधा लगाएंगी तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा और बीमारियां भी घर से दूर रहेंगी। ये पौधा मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर के आस-पास लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Shani Ke Totke: शनिवार के दिन चप्पल के ये टोटके बदल देंगे आपकी किस्मत

 

हरसिंगार के इन उपायों से आप घर में सुख समृद्धि बनाए रख सकती हैं और जीवन में उन्नति कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।