हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है, खासतौर से सुहागिन महिलाओं के लिए। महिलाएं व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि आप इस दिन बरगद के वृक्ष की पूजा करती हैं और सच्चे मन से प्रार्थना करती हैं तो आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। आजकल हर पर्व में शुभकामनाएं भेजने का चलन है। ऐसे में यदि आप भी वट सावित्री का व्रत करती हैं और अपने परिजनों को शुभकामना भरे संदेश भेजना चाहती हैं तो यहां से आइडिया ले सकती हैं।
वट सावित्री कोट्स इन हिंदी (Vat Savitri Quotes in Hindi)
1- आर्शीवाद बड़ों का, प्यार पति का,
दुआएं सबकी, करुणा मां की,
वट सावित्री व्रत की आपको बधाई।
2- आप दोनों पति-पत्नी का ये रिश्ता
हमेशा रहे हंसता-खेलता
कभी न आए आप दोनों पर विपदा
मिलता रहे हमें एक दूजे का साथ
इसे जरूर पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2024: बरगद के पेड़ की पूजा के दौरान लगाएं इन चीजों का भोग, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखमय
3-वट सावित्री के व्रत पर है यही प्रार्थना, सुहाग रहे सलामत हमेशा
पूरी हो हर कामना, आपको इस पावन व्रत की शुभकामना
4- एक फेरा प्रेम का
एक मेरे विश्वास का
एक फेरा आपकी लंबी उम्र के लिए
और एक हम दोनों के साथ का
सदा रहे साथ यही है कामना
वत सावित्री की शुभकामाएं
वट सावित्री विशेस इन हिंदी (Vat Savitri Wishes in Hindi)
1-आए तो संग लाए खुशियां हजार,
हर साल मनाएं हम यह त्योहार
भर दे हमारा दामन खुशियों के साथ
दे उम्र तुम्हें हजार साल
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।
2-हाथों में चूड़ियां हमेशा खनकती रहें
मांग में सिंदूर सजा रहे
होठों की मुस्कान बनी रहे
वट सावित्री की शुभकामनाएं
3- बस एक ही है ख्वाहिश
लंबी हो उम्र आपकी
और हर जन्म में मिले हमें एक दूजे का साथ
वट सावित्री व्रतकी हार्दिक शुभकामनाएं।
4- आप साजन, मैं संगिनी बनूंगी
हर जन्म में संग रहूंगी
वट सावित्री पर यही है प्रार्थना
सदा आपके साथ ही चलूंगी
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।
5-जोड़ी तेरी मेरी कभी ना टूटे,
हम तुम कभी एक दूजे से ना रूठें,
हम दोनों सात जन्मों तक साथ निभाएंगे,
हर पल मिलकर खुशियां मनाएंगे।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।
वट सावित्री मैसेज इन हिंदी (Vat Savitri Messages in Hindi)
1- अखंड सौभाग्य का ये पर्व आपके दांपत्य जीवन में खुशियां लाए
दूर हो कष्ट, आप सात जन्मों तक साथ निभाएं
2-वट सावित्री के व्रत पर है यही प्रार्थना, सुहाग रहे सलामत
पूरी हो हर कामना, आपको इस पावन व्रत की शुभकामना
3- वट सावित्री व्रत का ये पर्व लाए खुशियां हजार,
यही है हमारी दुआ, सुहागिन हर बार मनाएं ये त्योहार
सलामत रहें आप और आपका परिवार
इसे जरूर पढ़ें: Vat Savitri 2024 Puja Shubh Muhurat: वट सावित्री के दिन कब है पूजा का योग, जानें शुभ मुहूर्त
4- हम दोनों 7 जन्म साथ निभाएंगे
हर पल की मिलकर खुशियां मनाएंगे
वट सावित्री की शुभकामनाएं
वट सावित्री स्टेटस इन हिंदी (Vat Savitri Status in Hindi)
1- रखा है व्रत मैंने, बस एक ख्वाहिश के साथ
लंबी हो उम्र आपकी और हर जन्म में मिले आपका साथ
2- सुख-दुख में हम तुम,
हर पल साथ निभाएंगे,
एक जन्म नहीं सातों जन्म,
पति-पत्नी बन कर ही आएंगे।
3- वट वृक्ष से बांधी है कच्चे सूत की डोर
पति-पत्नी के जीवन में हमेशा हो खुशियों की भोर
कभी न टूटे ये सुंदर संबंध की डोर
इस बार वट सावित्री के दिन अपनों को भेजें कुछ ऐसे ही प्यारे से संदेश और उनके होंठों पे लाएं प्यारी से मुस्कुराहट।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों