Birthday Special: संघर्षों से भरी है एक्‍ट्रेस रति अग्निहोत्री की जिंदगी

80 के दशक की एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री आज अपना 59वां बर्थडे मना रही हैं। आइए उनके बर्थडे के मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानें।
Updated:- 2019-12-10, 12:22 IST
image

रति अग्निहोत्री इंडियन फिल्‍म एक्‍ट्रेस हैं। उन्होंने 10 भाषायोँ के तकरीबन 150 से ज्‍यादा फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ जैसी भाषाओं में फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाने वालीं एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री आज 59 साल की हो चुकी हैं। रति के बारे में शायद आप यह बात नहीं जानते हैं कि वह शादी के 30 सालों तक घरेलू हिंसा का शिकार रही है। जी हां सिने स्‍टार्स की पसर्नल लाइफ में भी आम लोगों की तरह बहुत कुछ चलता रहता है। कुछ चीजें खुलकर सामने आती हैं तो कुछ छिप जाती है। रति अग्निहोत्री ने भी अपनी पसर्नल लाइफ में बहुत कुछ सहा है। हालांकि इस बारे में लोगों को बहुत ज्‍यादा जानकारी नहीं है। आइए आज उनके बर्थडे के मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों के बारे में जानते हैं।  

बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली रति अग्निहोत्री को बचपन से ही डांस, एक्टिंग और ड्रामे का शौक था। उन्होंने 10 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। जब रति 16 साल की हुईं तो उनके पिता परिवार के साथ चेन्नई में शिफ्ट हो गए। यहां स्कूल में पढ़ाई के दौरान वो एक्टिंग भी करती थीं।

इसे जरूर पढ़ें: बढ़ती उम्र में भी खूबसूरती चाहती हैं तो अपनाएं एवरग्रीन रेखा के ये 4 ब्‍यूटी सीक्रेट्स

rati agnihotri actress INSIDE

रति के करियर की शुरुआत स्कूल प्ले के दौरान हुई, क्योँकि तभी डायरेक्‍टर भारती राजा की नजर रति पर पड़ी थी। रति की एक्टिंग देखते ही उन्होंने अपनी फिल्म उन्‍हें चुन लिया। उस समय रति 16 साल की थी, जब उन्हें उनकी पहली फिल्म बतौर हीरोइन ऑफर हुई थी। वह अपनी पहली 'पुदिया वरपुकल' फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं। साल 1979 में आई फिल्म काफी हिट रही, और उनकी एक्टिंग को काफी साराहा गया था और उसके बाद उन्‍हें कई फिल्‍म के ऑफर आने शुरू हो गए थे। इस फिल्म के बाद रति ने 3 साल में तेलगु और कन्‍नड़ की 32 फिल्मों में काम किया था।

 

रति को तमिल नहीं आती थी इसलिए उन्‍होंने शुरू में हिंदी भाषा में लिखवाकर तमिल डायलॉग बोला करती थीं। बाद में उन्होंने भाग्यराजा फिल्म के दौरान तमिल भाषा सीख ली थी। रति ने तमिल के पॉपुलर एक्टर्स रजनीकांत, चिंरजीवी, नागेश्वर राव, कमल हसन शोभन बाबू जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। रति ने कमल हसन के साथ साल 1981 में फिल्म 'एक दूजे के लिए' से अपना हिंदी फिल्‍मों में बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्‍म काफी हिट रही थीं। इस फिल्म के क्लाइमेक्स में दोनों स्टार ने सुसाइड कर लिया था जिसके बाद भारत में कई सारे कपल्स ने सुसाइड करना शुरू कर दिया था। 

rati agnihotri actress INSIDE

रति ने 9 फरवरी 1985 में बिजनेसमैन अनिल विरवानी से शादी की थी। शादी के बाद रति ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया शादी के बाद 1987 में उन्होंने बेटे तनुज को जन्म दिया था। इसके बाद वो पूरी तरह से अपने परिवार की जिम्मेदारियों में बिजी हो गई थीं। 

शादी के 30 साल बाद एक दिन अचानक रति को पुलिस स्टेशन में देखा गया था। रति ने अपने पति अनिल की घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और जान से मारने की कोशिश करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। रति ने एक मीडिया हाउस को इंटरव्‍यू में बताया कि वो पिछले 30 सालों से पति द्वारा प्रताड़ित हो रही हैं। वह अपने बेटे तनुज के कारण 30 सालों तक चुप थी। वो अपने बेटे को इन सब से दूर रखना चाहती थीं, लेकिन बाद में उनके बेटे ने ही उन्हें सपोर्ट कर इन सब से बाहर किया था।

 

साल 2015 में रति ने अपने पति से तलाक लिया और अब वो अपने बेटे के साथ रहती हैं। 16 साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद रति ने साल 2001 में फिल्मों में वापसी की। उन्होंने फिल्म 'कुछ खट्टी कुछ मीठी' में काजोल की ग्लैमरस मां का रोल निभाया था। इसके बाद वह कई फिल्‍मों में दिखाई दी।   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।