Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:21 AM IST

Govardhan Puja 2022: जानिए क्या होता है गोवर्धन पूजा में अन्नकूट का महत्व?

गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट का विशेष महत्व होता है लेकिन क्यों इसका इतना ज्यादा महत्व है यह जानने के लिए यह लेख अंत तक पढ़ें।
Updated:- 2022-09-29, 18:04 IST
image

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का बहुत अधिक महत्व होता है। यह त्योहार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस त्योहार को मनाने के पीछे भगवान कृष्ण जी के समय से जुड़ी हुई पौराणिक कथा भी है इस वजह से इसका विशेष महत्व है।

इस पर्व को हमारे देश में लोग अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं। आपको बता दें कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अन्नकूट का इस पूजा में विशेष महत्व होता है।

इस लेख में हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो अंत तक जरूर पढ़ें।

कैसे हुई अन्नकूट की शुरुआत?

govardhan puja  importance of annakut puja

पौराणिक कथाओं के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र देव के घमंड को खत्म किया था और सभी ब्रजवासियों को बारिश से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा यानी छोटी अंगुली पर उठा लिया था। मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन पर्वत के नीचे ब्रजवासियों ने सात दिन बिताए थे। उस समय सभी लोग अन्न और फल एकत्रित करते थे और फिर साथ में मिल बांटकर खाते थे।

ऐसा माना जाता है कि संकट के समय में भी वह खाना भी बहुत स्वादिष्ट होता था जिसे भगवान कृष्ण भी साथ में सभी के साथ मिलकर खाते थे। तभी से इसे अन्नकूट प्रसाद के रूप में माना जाने लगा।

आपको बता दें कि लोग अब गोवर्धन की पूजा में भोग लगाने के लिए जो प्रसाद बनाते हैं उसे अन्नकूट उत्सव के रूप में मनाया जाता है। गोवर्धन पर्वत को भोग लगाकर ही इस प्रसाद को लोग फिर खाते हैं। आपको बता दें कि अन्नकूट शब्द का अर्थ अन्नों का  मिश्रण होता है। इसके कारण से भी लोग इस पूजन के लिए कई सारे पकवान बनाते हैं और भगवान कृष्ण को भोग लगाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Govardhan Puja 2022: आखिर क्यों गोवर्धन पूजा पर की जाती है गाय की पूजा? 

क्या है अन्नकूट का महत्व?

आपको बता दें कि अन्नकूट का गोवर्धन पूजा के दिन विशेष महत्व होता है। भगवान के लिए अन्नकूट प्रसाद में कई सारी सब्जियों को मिलाकर मिक्स सब्जी, आम चटनी, पूड़ी, रोटी, गाजर हलवा, भात, रायता, मूंग की खिचड़ी, बाजरे का हलवा और कढ़ी-चावल आदि बनाया जाता है।

इसके बाद भगवान कृष्ण को भोग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि अन्नकूट प्रसाद से भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-शाम की पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान, चमक उठेगी किस्मत

इसके पीछे यह भी मान्यता है कि जो लोग यह अन्नकूट का प्रसाद मनाते हैं और भगवान को भोग लगाते हैं उनके घर में कभी अन्य की कमी नहीं होती है।

 

तो यह थी जानकारी गोवर्धन पूजा से जुड़ी हुई।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

image credit-jagran/youtube  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।