महज एक रुपये में चमक जाएगा आपका धूल वाला पंखा, जान लें ये मजेदार तरीका

सीलिंग फैन को साफ करना इतना आसान नहीं होता है। सीलिंग फैन की सफाई कई लोग त्योहार के दिनों में ही करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घऱ की डीप क्लीनिंग कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप अपने घर के पंखों की सफाई कैसे कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप महज एक रुपये में अपने पंखे की सफाई कर सकती है।
क्या है ये जादुई तरीका?
सीलिंग फैन को साफ करने के लिए आपको एक रुपये में मिलने वाला शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। इसकी मदद से आप आसानी से सीलिंग फैन की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है और ना ही ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत होगी।
सफाई के लिए सामग्री
- शैम्पू
- हल्का गुनगुना पानी
- एक साफ और सूखा कपड़ा
- बाल्टी या बड़ा बर्तन
इसे भी पढ़ें : कम आवाज के साथ फर्राटेदार हवा देकर ये बेस्ट Ceiling Fans पूरे कमरे को करेंगे सेकेंडों में ठंडा
पंखा साफ करने का तरीका
- सीलिंग पंखा साफ करने के लिए आपको 1 रुपये के शैम्पू को लेना होगा।
- एक मग पानी में आपको शैम्पू डालना होगा।
- फिर अपने पंखे का स्विच बंद करें।
- अब इस शैम्पू वाले पानी में एक साफ कपड़ा भिगोकर निचोड़ लें।
- अब ब इस गीले कपड़े को लेकर पंखे की ब्लेड्स को धीरे-धीरे साफ करें।
- ध्यान रखें की पंखे को ज्यादा दबाव के साथ साफ नहीं करना चाहिए वरना आपके पंखे का ब्लेड्स खराब हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : कम बिजली की खपत में फर्राटेदार हवा देते हैं ये Havells Ceiling Fan, खूबसूरत डिजाइन के साथ घर को भी मिलता है रॉयल लुक
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।