न्यू बोर्न बेबी को गिफ्ट करने के लिए परफेक्ट हैं ये चीजें

परिवार में बच्चा होने के बाद से माहौल बहुत खुशनुमा हो जाता है। हर कोई चाहता है कि वो परिवार में आए नए बच्चे के लिए अच्छे से अच्छा गिफ्ट लेकर आए। अब प्रश्न यह है कि आप अच्छे गिफ्ट का चुनाव कैसे करेंगे?
छोटे बच्चे अपनी पसंद-नापसंद नहीं बता पाते हैं और साथ ही उनके लिए गिफ्ट खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। यही कारण है कि हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे गिफ्ट आडियाज जो आपकी मदद कर सकते हैं।
कपड़े दे रहे हैं तो रखें ध्यान
बच्चों को कपड़े गिफ्ट करना एक अच्छा ऑप्शन है। बस जरूरत है तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखने की। जैसे कपड़े सॉफ्ट हो, बच्चे के साइज के हो और कपड़ों का फैबरीक मौसम के हिसाब से हो। साथ ही रंगों का चुनाव करते वक्त भी ब्राइट कलर पर फोकस करें।
इसे भी पढे़ंः चिल्ड्रन डे पर अपने बच्चों को दें ये खास गिफ्ट्स
पैम्परिंग किट करें गिफ्ट
बच्चों के लिए किसी भी तरह का प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है क्योंकि उनकी स्किन सेंसटिव होती है। ऐसे में आप न्यू बोर्न बेबी को पैम्परिंग किट भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस किट में साबुन, शैम्प से लेकर बच्चों का पाउडर भी मौजूद होता है। वहीं अगर आप स्पेशल किट बनवाना चाहते हैं तो वो भी एक अच्छा विकल्प है। (बच्चों के कपड़ों को ऐसे करें स्टोर)
ज्वेलरी दे सकते हैं आप
छोटे बच्चों को गले और हाथों में कुछ चीजें पहनाई जाती हैं। जैसे कंगन और गले में चांदी की चेन। हालांकि इसे खरीदने के लिए आपको ज्यादा बजट की जरूरत होगी लेकिन यह गिफ्ट आइडिया काफी अच्छा है।
खिलौने या झूला
आज मार्केट में छोटे-बड़े कई प्रकार के गिफ्ट मिलते हैं जिन्हें आप बच्चों को दे सकते हैं। हाथ से खेलने वाले छोटे-छोटे खिलौने या झूला भी गिफ्ट करने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इसे भी पढे़ंः तोहफे में कपड़े ही क्यों, इस साल नवजात बच्चों को दें ये खूबसूरत गिफ्ट्स
जरूरी सामान
इस सभी चीजों के साथ-साथ कुछ ऐसे गिफ्ट भी दिए जा सकते हैं जो बेबी की डेली लाइफ में काम आएं। जैसे दूध की बोतल, पानी का सिपर और इन सारे सामान को संभाल कर रखने के लिए एक बैग। (बोतल को साफ करने का सही तरीका)
तो ये थे कुछ गिफ्ट आइडियाज जो आप न्यू बार्न बेबी को दे सकते हैं। इन गिफ्ट्स को बेबी के लिए यूज भी किया जा सकता है और पेरेंट्स को भी यह गिफ्ट अच्छे लगेंगे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik, Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।