Home Tips: गद्दे और तकिये को साफ करने में कारगर हो सकती हैं नीम की पत्तियां, जानें कैसे करना है इस्तेमाल?

हमारा बेडरुम अगर साफ-सुथरा न हो तो नींद आने में भी परेशानी होती है। कई लोग अपने कमरे की सफाई तो कर लेते हैं, लेकिन कभी-कभी वे गद्दे और तकिये को इग्नोर कर देते हैं। जबकि एक समय के बाद धूल और गंदगी से बिस्तर पर बिछे गद्दे और तकिये भी गंदे हो जाते हैं। यही नहीं, कई बार तो इनमें से गंदी समेल भी आने लगती है। ऐसी स्थिति में, उन्हें नियमित रूप से साफ करना बेहद जरूरी होता है, ताकि हम हेल्दी रह सकें। यहां गद्दे और तकियों को साफ करने के कुछ नीम के पत्तियों के हैक्स बताए गए हैं, जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं।
गद्दे और तकिये को नीम से कैसे करें साफ?

- नीम की पत्तियों को पानी में 5 मिनट तक उबालें।
- इसमें कुछ बूंदें लैवेंडर या नीलगिरी का तेल भी मिला सकते हैं। यह एक सुखद सुगंध देगा।
- इस पानी को छानकर थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- अगर आपके गद्दे या तकिए पर दाग हैं, तो आप नीम के पानी में थोड़ा सा सफेद सिरका मिला सकते हैं। इससे दागों को हटाने में मदद मिल सकती है।
- अब, गद्दे और तकियों को साफ करने के लिए इस लिक्विड का उपयोग कर सकती हैं।
- इसके लिए अधिक गंदे एरिया पर इस लिक्विड का छिड़काव करें और उसे हल्के हाथों से रगड़ें।
- फिर, साफ पानी से धोकर इसे हवा में सूखने दें।
- यह उपाय आपके गद्दे और तकिये को स्वच्छ और कीटाणुरहित रखने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- घंटों का काम अब होगा मिनटों में अगर आजमाएंगे सफाई के ये आसान हैक्स
नीम की पत्तियों से साफ करने के फायदे
नीम की पत्तियां अपने एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों के लिए जानी जाती हैं। इनका उपयोग गद्दे और तकियों को साफ करने और उन्हें कीटाणुरहित करने के लिए एक प्राकृतिक तरीके के रूप में किया जा सकता है। यह न सिर्फ बिस्तर की स्मेल से छुटकारा दिलाएगा, बल्कि गद्दों को साफ करने का भी काम करेगा।
इसे भी पढ़ें- इस स्पेशल पौधे के पत्ते चबाने के लिए आपको मजबूर कर देंगे ये 7 कारण
गद्दे की सफाई में इन बातों का रखें ध्यान

- अपने गद्दे और तकियों को हर महीने वैक्यूम करें।
- अपने गद्दे और तकियों को हर 6 महीने में गहरी सफाई करें।
- अपने गद्दे और तकियों को समय अनुसार बदलते रहें।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 10 मिनट में साफ होगा पूरा बेडरूम, इन आसान हैक्स की लें मदद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।