Ganga Dussehra Shubh Muhurat and Puja Vidhi: कब है गंगा दशहरा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Ganga Dussehra 2023 Date, Shubh muhurat, Puja Vidhi Aur Mahtava: हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा करने से पापों का नाश और अक्षत पुण्यों की प्राप्ति होती है।
ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कब है गंगा दशहरा। साथ ही जानेंगे गंगा दशहरा के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में विस्तार से।
गंगा दशहरा 2023 कब है (Ganga Dussehra Kab Hai 2023)
- ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का शुभारंभ 29 मई, दिन सोमवार को सुबह 11 बजकर 49 मिनट से होगा।
- ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का समापन 30 मई, दिन मंगलवार को रात 1 बजकर 7 मिनट पर होगा।
- ऐसे में उदया तिथि के अनुसार इस साल गंगा दशहरा का पर्व 30 मई को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं पौराणिक कथाओं के अनुसार गंगा नदी के उद्गम की कहानी
गंगा दशहरा 2023 शुभ मुहूर्त (Ganga Dussehra Shubh Muhurat 2023)
- गंगा दशहरा यानी कि 30 मई को सुबह 4 बजकर 29 मिनट से हस्त नक्षत्र शुरू होगा।
- 31 मई, दिन बुधवार (बुधवार के उपाय) को सुबह 6 बजे हस्त नक्षत्र समाप्त होगा।
- 30 मई को रात 8 बजकर 55 मिनट से व्यतीपात योग शुरू होगा।
- 31 मई को रात 8 बजकर 15 मिनट पर व्यतीपात योग समाप्त होगा।
- ऐसे में हस्तनक्षत्र के दौरान पूजा करना शुभ और लाभकारी होगा।
- गंगा दशहरा के दिन स्नान-दान का मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 5 बजे तक है।
गंगा दशहरा 2023 पूजा विधि (Ganga Dussehra Puja Vidhi 2023)
- प्रातः उठकर गंगा स्नान करें। घर के मंदिर में दीपक जलाएं।
- मां गंगा का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें।
- घर में गंगाजल (गंगाजल के उपाय) छिड़कें और गंगा स्तोत्र का पाठ करें।
- मां गंगा का स्मरण करते हुए दान करें।
- घर में रहकर ही गंगा मां की आरती गाएं।
यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर करें गंगाजल के विशेष उपाय, होगा धन लाभ
गंगा दशहरा 2023 का महत्व (Ganga Dussehra 2023 Mahatva)
- गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से पापों का अंत होता है।
- घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है।
- मां गंगा की पूजा से सात पीढियां तक तर जाती हैं।
- मां गंगा के आशीर्वाद से घर में कभी भी नकारात्मकता नहीं आती है।
- घर में धन-धान्य और संपन्नता बनी रहती है।
तो ये है गंगा दशहरा से जुड़ी समस्त जानकारी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।