गणेश भगवान के वस्त्र और गहने अगर ऐसे धोएंगी तो एक ही वॉश में हो जाएंगे खराब, जानें क्या है सही तरीका

Ganesh Ji Beautiful Jewellery Cleaning Hacks: भगवान गणेश के वस्त्रों और गहनों की बात करें तो उनके गहने अक्सर आर्टिफिशियल या ऑक्सीडाइज्ड मेटल से बनाए जाते हैं। इसके अलावा वस्त्रों पर भी ऑक्सीडाइज्ड मेटल की मोतियों या सितारों से सजाया गया होता है।
ganesh ji clothes and jewellery cleaning mistakes can ruin them in just one wash heres the correct way to care
ganesh ji clothes and jewellery cleaning mistakes can ruin them in just one wash heres the correct way to care

Ganesha Beautiful Clothes Cleaning Hacks:गणेश उत्सव के 10 दिनों के पर्व की शुरुआत हो गई है। आगाज होते ही भक्तों का उत्साह और भक्ति का रंग हर जगह देखने को मिल रहा है। बाजार भी बप्पा के तरह-तरह के कपड़ों और गहनों से सज चुके हैं। इन दस दिनों तक लोग अपने घर आए गणपति बप्पा का ठीक उसी तरह ख्याल रखते हैं, जैसे भगवान उनके घर के सदस्य हैं। हर दिन वह बप्पा को अलग कपड़े पहनाते हैं। वह भगवान गणेश के वस्त्रों और गहनों को साफ करने के लिए धोते भी हैं, लेकिन सफाई सही से नहीं करने की वजह 2 से 3 वॉश में ही कपड़े और गहने पुराने लगने लगते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गणपति जी के वस्त्रों और गहनों को साफ करने सही तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आप इसे नए जैसा रख सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी टिप्स फॉलो करें।

गणेश भगवान के वस्त्र और गहनों को धोने के दौरान गलतियां

  • सबसे पहले महिलाएं बप्पा के कपड़ों और गहनों को धोने के लिए डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। जिन डिटर्जेंट पाउडर से वह अपने कपड़ों को धोती है, उसी का इस्तेमाल वह भगवान के वस्त्रों में करती हैं, जो गलता है। हमारे द्वारा यूज किए कपड़े ज्यादा गंदे होते हैं, इसलिए उन्हें डिटर्जेंट जैसे हार्ड पाउडर की जरूरत होती है। भगवान गणेश के वस्त्र हल्के सिल्क, जरी-मोतियों या लेस लगे हुए होते हैं, इसलिए इतने हार्ड डिटर्जेंट से धोने पर 2 वॉश में ही पुराने लगने लगते हैं।
  • इसके बाद सबसे बड़ी गलती यह है कि महिलाएं कपड़ों और गहनों को धोते हुए ब्रश से रगड़ने लगती हैं, जो कपड़ों की चमक को खराब कर देता है। हाथों से भी इसे तेज-तेज रगड़ना ठीक नहीं है। कई बार ऐसा करने से धागे निकल जाते हैं और कपड़ा फटने लगता है।
  • धोने के बाद महिलाएं कपड़ों को और गहनों को धूप में सूखने के लिए घंटों तक छोड़ देती हैं। रंग-बिरंगे और जरी वाले कपड़ों की चमक फीकी हो जाती है।
  • कई लोग बप्पा के कपड़ों को मशीन में डाल कर धोते हैं, जिससे इनकी मोतियां तो खराब होती ही हैं, साथ ही यह पुराने भी लगने लगते हैं।
ganesh ji clothes and jewellery cleaning mistakes can ruin them in just one wash heres the correct way to care

गणेश भगवान के वस्त्र और गहनों को साफ करने का सही तरीका

  • अगर आप बप्पा के वस्त्र धो रही हैं, तो हल्के गुनगुने पानी में इसे 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे हल्के हाथ से रगड़कर सुखने के लिए रख दें। भगवान गणेश के कपड़ों को साफ करने के लिए ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं है। ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।
  • गहनों को धोने के लिए भी आप इसे हल्के गुनगुने पानी में डालें और हल्के हाथ से साफ करके निकाल लें। इस तरह गहनों और कपड़ों की चमक नहीं जाती।
  • अगर भगवान गणेश के कपड़ों पर हल्दी या तिलक का निशान लग गया है, तो आप आधा चम्मच डिटर्जंट पाउडर डालकर उसे हल्के हाथ से रगड़ सकती हैं। इसके लिए आप सिर्फ हल्का लिक्विड का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • इसे साफ करने के लिए केवल हाथ से हल्के-हल्के दबाकर धोएं ताकि धागे और डिजाइन खराब न हों।
  • अगर कपड़ों पर कोई दाग है तो आप नींबू काटकर उस हिस्से पर रगड़ सकती हैं। इससे निशान धीरे-धीरे 1 से 2 बार धोने पर साफ हो जाएगा।
  • कपड़ों को कभी भी धूप में न सुखाएं, कोशिश करें कि छांव वाली जगह पर इसे रस्सी पर टांगे।
  • अगर आप उनके कपड़ों पर प्रेस कर रही हैं, तो कॉटन का कपड़ा रखकर ही करें। मोतियों और जड़ी वाली जगहों पर न लगाएं।
  • यह बप्पा के कपड़े साफ करने का सबसे सही तरीका है।
ganesh ji clothes and jewellery cleaning mistakes can ruin them in just one wash heres the correct way to caress

गणेश भगवान के गहने साफ करने समय ध्यान रखें

  • अगर गहनों पर कालापन आ गया है, तो एक कटोरी पानी में कुछ बूंदें नींबू और चुटकी भर बेकिंग सोडा डालकर साफ कर सकती हैं। यह गहनों को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है।
  • कपड़े पानी में डाल रही हैं, तो इसे सूखने के लिए सीधा न रखें। इसे आप पहले कपड़े से साफ करें ताकि इसपर जंग न पड़े।
  • ध्यान रखें कि गहनों को पानी में ज्यादा देर तक नहीं छोड़ना है। गहनों को सिर्फ हल्का डुबोकर तुरंत निकाल लें।
  • गहनों को साफ करने के बाद इसे सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है। आप डिब्बे या पाउच में इसे अच्छी तरह से सूखने के बाद रखें।
  • यह गहनों की चमक बनाए रखने का सही तरीका है।
ganesh ji clothes and jewellery cleaning mistakes can ruin them in just one wash heres the correct way to caresdf

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, flipkart, amazone

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP