10 मिनट में चमकाना है काला सोना, तो बिना खर्च किए इन चीजों से करें साफ

सोने के गहनों को साफ करने के ये घरेलू नुस्खे एक बार करने के बाद आप बार-बार इन्हें फॉलो करेंगे। लेकिन इसके पहले यह जानना जरूरी है कि सोने के गहने काले क्यों पड़ जाते हैं। दरअसल, सोने के गहनों को अगर आप हर दिन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह धूल-मिट्टी और हवा में मौजूद नमी की वजह से यह काले दिखने लगते हैं। यह आम बात है कि कोई भी वस्तू अगर आप हर दिन पहनते हैं और इसकी नियमित रूप से सफाई नहीं करते हैं, तो इसका रंग फीका पड़ेगा ही। इसी तरह सोने के गहने जैसे अंगूठी, चेन और कान के झुमके काले पड़ने लगते हैं।
अगर आप इन्हें मार्केट में साफ करवाने के लिए लेकर जाएंगे, तो सुनार आपसे इसके लिए अधिक पैसे मांगता है। लेकिन अब आपको इस झंझट में पड़ने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप घर पर ही इसे बिना खर्चे के चमका सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सोने के गहनों को साफ करने के टिप्स के बारे में बताएंगे।
टूथपेस्ट से चमकाएं सोने के आभूषण (Simple Tips To Clean Blakish Golden Jewellery)
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी गर्म करना है।
- इसके बाद आप इसमें एक चम्मच टूथपेस्ट मिलाएं।
- ध्यान रखें कि आपको आधा कटोरी पानी में एक चम्मच टूथपेस्ट मिलाना है।
- जब पानी गर्म हो जाए, तो चम्मच की मदद से टूथपेस्ट को पानी में घोल लें।
- अब आप गैस बंद करें और इसमें सोने के गहनों को 10 मिनट के लिए डालकर छोड़ दें।
- इसके बाद आप गहनों को पानी से निकाले और हल्के हाथ से ब्रश से साफ करें।
- गर्म पानी में गहने डालने से इसपर लंगी गंदीग पानी में आ जाती है।
- आप देखेंगे कि सोने के गहनों की चम्मच एकदम नए जैसी हो गई है।
- यह चांदी की पायल साफ करने का भी आसान तरीका है।
इसे भी पढ़ें- Cleaning Tips: चांदी की पायल काली पड़ गई है? इन 3 टिप्स की मदद से घर बैठे चमकाएं, लगेगी बिल्कुल नई जैसी
नींबू की मदद से सोने के गहने कैसे साफ करें (How To Clean Golden Jewellery At Home)

(image credit- House 2 Home_youtube)
- इसके लिए आपको आधा कटोरी पानी में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर गर्म करना है।
- जब पानी अच्छे से गर्म हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
- अब इसमें सोने के गहनों को डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें।
इसे भी पढ़ें- चांदी की चमक को बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय
- इसके बाद कोई भी डिटर्जन पाउडर लेकर ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें।
- इसके बाद आप एक बर्तन में आधा कटोरी पानी लेकर आधा चम्मच हल्दी मिलाएं।
- अब सोने के गहनों को हल्दी वाली पानी में डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद गहनों कों निकाल कर साफ कर लें।
- आप देखेंगे की गहने एक दम साफ हो गए हैं।
- अगर आपके मन में यह सवाल आता है कि सोना साफ कैसे करें, तो इन टिप्स को महीने में एक बार फॉलो कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
image credit- Mamatha Nikhilesh_youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।