Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर रंगोली के इन डिजाइन से सजाएं अपना घर

Ganesh Chaturthi 2023: त्योहारों पर घर को सजाने के लिए रंगोली के डिजाइन बनाए जाते हैं। कल गणेश चतुर्थी का त्योहार है। विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत के लिए मोदक, मिष्ठान, घर की सजावट के अलावा भी भक्त कई जतन करते हैं। ऐसे में बप्पा के स्वागत के लिए भी अपने घर में रंगोली बना सकते हैं।
कुछ लोग रंगोली बनाने में एक्सपर्ट होते हैं। पर बहुत से लोग रंगोली बनाते वक्त कठिनाई का सामना करते हैं। ऐसे में हम आज आपको ऐसे 5 रंगोली के डिजाइन के बारे में बताएंगे जिन्हें हर कोई आसानी से बना सकता है।
1. छोटी रंगोली लगती है बेहद खूबसूरत

- ऐसी रंगोली छोटी और बनाने में भी आसान होती है। साथ ही देखने में भी काफी अच्छी लगती है।
- ऐसी रंगोली बनाने के लिए आपको बस 3 रंग चाहिए।
- एक रंग से जितनी बड़ी रंगोली चाहते हैं उतना बड़ा सर्कल बना लें।
- इसके बाद सर्कल के साइड में फूल बनांए। फूल के लिए अलग और पत्ती के लिए अलग रंग का इस्तेमाल करें।
- इसके बाद बीच में गणपति जी बनाएं और आपकी रंगोली तैयार है। (10 मिनट में बनने वाली रंगोली के 10 डिजाइन)
इसे भी पढ़ेंः गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये काम, गणपति बप्पा हो सकते हैं नाराज
2. ऐसे बनाएं रंग बिरंगी रंगोली

- रंगोली की शोभा रंग ही बढ़ाते हैं। रंगीन रंगोली बनाने के लिए आपको बस बीच में मोर बनाना है।
- वहीं साइड में अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करना है।
- इस रंगोली के साइड में आप दिप या सजावट का कोई और सामान भी रख सकते हैं। (फायदेमंद है रंगोली बनाना)
3. इस रंगोली को बनाना है बेहद आसान

- गणपति बप्पा के स्वागत के लिए आप इस तरह की रंगोली बना सकते हैं।
- ऐसी रंगोली बनाने में बहुत आसान और दिखने में काफी खूबसूरत लगती है।
- आपको बस रंगोली के किसी भी आकार की शेप बनानी है।
- इसके बाद आप इसपर गणेश जी की आकृति बना दें।
इसे भी पढ़ेंः Ganesh Chaturthi 2023:क्यों एक चूहा है श्री गणेश जी की सवारी?
4. सिंपल रंगोली

- इस तरह की रंगोली को बनाना बहुत आसान है।
- आपको बस फूल पत्तियों के आकार का एक सर्कल बनाना है।
- इसके बाद रंगोली के चारों तरफ दिया रख दें।
5. बेहद खूबसूरत रंगोली का डिजाइन

- रंगोली का यह थोड़ा मुश्किल डिजाइन होता है।
- हालांकि आप एक-एक स्टेप को फॉलो कर इस तरह की रंगोली बना सकते हैं।
- वहीं बनाने से पहले सिखने के लिए आप यूट्यूब की मदद भी ले सकते हैं।
रंगोली के इन डिजाइन से आपका घर सबसे अलग और खूबसूरत लगेगा। अगर आप घर की सजावट से जुड़ा कुछ और जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit:Twitter,Instagaram
- गणेश चतुर्थी का त्योहार क्यों मनाया जाता है?
- पौराणिक कथाओं के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी कों माता पार्वती के पुत्र श्री गणेश का जन्म हुआ था और इसलिए गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है।
- गणपति बप्पा को सबसे प्रिय क्या है?
- गणपति बप्पा को दूर्वा घास और मोदक बहुत प्रिय है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।