क्रिसमस फेस्टिवल पूरी दुनिया में बड़े खूब धूमधाम से मनाई गई है। ऐसे में हॉलीवुड से बॉलीवुड तक सभी ने अपने-अपने अंदाज में खूब एन्जॉय किया है। हॉलीवुड में क्रिसमस तो एक सबसे बड़ा फेस्टिवल है साथ में बॉलीवुड के सितारों के लिए भी यह खास त्योहार होता है। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार कपल्स सितारो ने भी क्रिसमस बड़े धूम-धाम से मनाया। निक-प्रियंका और रणवीर-दीपिका ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, तो वही शिल्पा शेट्टी-कुंद्रा और ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या बच्चन के साथ क्रिसमस फेस्टिवल मानते हुए दिखी। ऐसे और भी फ़िल्मी सितारे की तस्वीरें जिन्हें आपको भी देखना चाहिए इन सभी बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
1-प्रियंका-निक जोनास
प्रियंका और निक जोनास ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में वो और प्रियंका एक दुसरे को हग करते हुए गले लगे है। फोटो में दोनों बेहद ही खुश दिख रहे हैं। वही एक अन्य विडियो पोस्ट में दोनों टेबल डेकोरेट करते दिखाई दे रहे हैं जिसमें निक और प्रियंका खुद से बनाई हुई कुकीज के साथ दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस स्टार कपल्स की फोटो खूब पसंद किया जा रहा है।
इसे भी पढ़े:आलिया, श्रद्धा, जाह्नवी और करीना.. बॉलीवुड Divas ने ऐसे की Christmas 2019 की शुरुआत
2-दीपिका-रणवीर
जब किसी फेस्टिवल सेलिब्रेशन की बात हो और दीपिका और रणवीर ना हो ऐसा नहीं हो सकता है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए सभी को क्रिसमस की बधाईयां दी हैं। दोनों के पीछे एक खूबसूरत सा क्रिसमस ट्री भी है जो बेहद प्यारा लग रहा है। दीपिका ने ऑरेंज कलर का खूबसूरत वूलेन स्वेटर पहना हुआ है और रेड कलर के ट्रैक सूट में हैं।
3-ऐश्वर्या राय बच्चन- आराध्या बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन अपने बेटी को लेकर हमेशा उत्साहित रहती है, यही वजह है कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपने बेटी को हर मौके पर अच्छे से तैयार करती है। क्रिसमस के इस फेस्टिवल में भी ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अप्बे बेटी के साथ कुब मस्ती करी है। ऐश्वर्या राय बच्चन में अपने सोशल मीडिया अपर अपने बेटी के साथ फोटो शेयर किया है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
4-सैफ-करीना और शोहा अली-कुणाल
क्रिसमस के इस त्योहार में बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स सैफ और करीना भी क्रिसमस मानते हुए फोटो शेयर किया है। इस फोटो में एक साइड सैफ और करीना तो वही दूसरी तरफ शोहा अली और कुणाल है। वही इन दोनों के बिच में सजी हुई एक क्रिसमस ट्री है जो बेहद आकर्षण लग रहा है।
5-शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
अपने फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने भी क्रिसमस की फोटो शेयर की है। फोटो में अपने पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ है। इनके बगल में एक क्रिसमस ट्री है जो लाइट में जगमगा रहा है।
6-मीरा राजपूत
शहीद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी क्रिसमस की फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मीरा राजपूत ने इस क्रिसमस बच्चों के साथ मनाया है। अपने instagram अकाउंट पर मीरा ने बच्चों वाली फोटो शेयर किया साथ में एक अमन्य फोटो में अपने फैमिली के अन्य सदस्य के साथ फोटो डाला है।
इसे भी पढ़े:इस तारीख और थीम पर है विश्व पुस्तक मेला 2020, आप भी जानिए
7- मलाइका अरोड़ा
क्रिसमस के इस त्योहार में मलाइका अरोड़ा भी किसी से कम नहीं है। मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट अपर एक फोटो शेयर किया जिसमें वो क्रिसमस ट्री पर स्टार लगा रही है। हालांकि ऐसे लग रहा है वो किसी दुकान पर जहां वो क्रिसमस ट्री पर स्टार लगा रही है। इस फोटो में मलाइका अरोड़ा रेड ड्रेस और वाइट शू के साथ दिख रही है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों