सिर्फ स्टूडेंट्स को मुफ्त में मिलती है ये सुविधाएं, आप भी उठाएं लाभ

Free Stuff for Students:  स्टूडेंट्स को हर एक चीज के लिए खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि कुछ चीजें उनको बिल्कुल मुफ्त मिल सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे। 

Geetu Katyal
free stuff for student in india

Free Stuff for Students: पढ़ाई-लिखाई का खर्चा समय के साथ बहुत ज्यादा बढ़ गया है। स्कूल और ट्यूशन की फीस के बाद भी पेरेंट्स को बच्चों की शिक्षा पर अलग-अलग तरीके से खर्च करने पड़ते हैं। हालांकि, आपको कुछ टिप्स की मदद ले खर्च को कम कर सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी सुविधाओं की जानकारी जिनके लिए स्टूडेंट्स को किसी तरह का खर्च नहीं करना पड़ता है।

अमेजन प्राइम (Amazon Prime)

अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन खरीदने के लिए लोगों को खर्च कर करना पड़ता है, लेकिन स्टूडेंट्स इसका फ्री में लाभ उठा सकते हैं। छात्रों को 6 महीने के लिए मुफ्त में अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें स्टूडेंट्स को 100 मिलियन से अधिक वस्तुओं को 2 दिन में मंगवाने का मौका मिलता है। इसके अलावा प्राइम फिल्मों और टीवी शो की अनलिमिटेड स्ट्रीमिंग और नए रिलीज वीडियो गेम पर 20% की छूट जैसे ढेर सारे ऑफर भी मिलते हैं।

इसे भी पढ़ेंःभारत में बिल्कुल मुफ्त मिलती हैं ये चीजें

things students get free

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (Microsoft Office)

आप अपने ऑफिस की मेल आईडी की मदद से बिल्कुल मुफ्ट में Office 365 की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको वर्ड, एक्सेल, पॉवरपॉइंट और वननोट और माइक्रोसॉफ्ट टीम शामिल है। इसके लिए आपको बस कॉलेज की ऑफिशियल मेल आईडी यूज करनी होगी।

स्पोटिफाई (Spotify)

आजकल म्यूजिक सुनने के लिए बहुत से लोग स्पोटिफाई ऐप की मदद लेते हैं। स्पोटिफाई स्टूडेंट्स को 1 महीने तक के लिए बिल्कुल फ्री सब्सक्रिप्शन देता है, हालांकि 1 महीने के बाद आपको पेमेंट करनी होगी।

लाइब्रेरी (Library)

free book in library

स्टूडेंट्स को पढ़ने के लिए ढेर सारी पुस्तकों की जरूरत होती है। ऐसे में जरूरी नहीं है कि हम सारी पुस्तकें खरीदें। आप लाइब्रेरी जाकर भी पढ़ाई कर सकते हैं। स्टूडेंट रजा लाइब्रेरी कार्ड फ्री बनता है। (पुरानी किताबों को ऐसे करें इस्तेमाल)

इसे भी पढ़ेंःकनाडा में रहने वाले लोगों को बर्थडे पर मिलती हैं ये चीजें बिल्कुल मुफ्त

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके में छ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer