1 बार इस नुस्खे से घर के पर्दे धोकर देखिए, हर महीने वॉशिंग मशीन चलाने की टेंशन हो जाएगी खत्म

Parde Bina Machine Ke Kaise Dhoye: छोटे-मोटे कपड़े धोना तो हर किसी के लिए आसान होता है, लेकिन बड़े, लंबे और भारी पर्दे धोने में समय ज्यादा लगता है। यही कारण है कि लोग इसे धोने के लिए दिन टालते रहते हैं। पर्दे अक्सर मोटे कपड़े के बने होते हैं ताकि धूप और धूल को रोक सकें। इसलिए, लोग इसे धोने के लिए मशीन में डाल देते हैं। हालांकि, रिंग वाले पर्दों को साफ करना आसान नहीं होता। अगर आप भी पर्दे धोने को भारी काम समझती हैं, तो अब आपको ऐसा नहीं लगने वाला। क्योंकि, आज के इस आर्टिकल में हम आपको पर्दों को धोने का एक ऐसा आसान नुस्खा बताएंगे, जिसे पढ़ने के बाद आपको पर्दे धोना आसान लगने लगेगा।
बिना मशीन में डालें पर्दों को कैसे साफ करें? (How To Clean Curtains at Home
पर्दों को हाथ से धोना मुश्किल लगता है, क्योंकि यह पानी में जाने के बाद और भी ज्यादा भारी हो जाते हैं, यही कारण है कि लोगों को इसे मशीन में डालना ही सही लगता है। हालांकि, अगर आप कुछ आसान टिप्स फॉलो करेंगी, तो हाथ से पर्दों को धोने में आपको अब जयादा समय नहीं लगने वाला है।

किन चीजों की जरूरत होगी?
- 1 बाल्टी गुनगुना पानी
- 5 बड़ा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर
- सफेद सिरका (अगर नहीं है, तो भी चलेगा)
- ब्रश (इसे आप स्किप भी कर सकती हैं)
इसे भी पढ़ें:Easy Hacks: कपड़े में लगे हल्दी के दाग को हटाने के आसान हैक्स
पर्दा आसानी से कैसे धोएं?
- पर्दा अगर आप मशीन में नहीं धोना चाहती हैं, तो पहले आपको इसे नीचे उतारना होगा।
- पर्दे आप आप रात में सोने से पहले ही उतार लें।
- अब आप 1 बाल्टी में हल्का गर्म पानी लें।
- इसके बाद इसमें 5 बड़ा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर छोड़ दें।
- अब इसमें परदे डालकर पूरी रात रहने दें।
- इसके बाद आप अगले दिन सुबह पानी में से परदा निकालें।
- यह गंदे कपड़ों को भी साफ करने का अच्छा तरीका है।

- आप देखेंगी की परदे की गंदगी की वजह से पानी का रंग बदल गया है।
- अब परदे को पानी में से निकालें और साफ पानी में डाल लें।
- परदा केवल धूल मिट्टी की वजह से ही गंदा लगता है, इसलिए यह साफ पानी में डालते ही आपको चमकता हुआ लगने लगेगा।
- इसके बाद आप इसे पानी से निकाल कर, फर्श पर रखें।
- अब हल्के पैरों से इसे कुचलें और साफ पानी में 2 से 3 बार धो लें।
- आप देखेंगी की बिना मशीन के पर्दा पूरी तरह से साफ हो गया है।
- यह पर्दा साफ करने का सबसे आसान तरीका है।
- इन तरीकों से आप पर्दे के दाग साफ भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:दाग हटाते समय अगर करेंगी यह छह गलतियां तो बाद में पड़ेगा पछताना
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock
- घर पर पर्दे कैसे साफ करें?
- अगर आपके घर में मशीन नहीं है, तो इसे रात भर पानी में भिगोकर रखें, इसके बाद इसे धोएंगी, तो आसानी से साफ हो जाएगा।
- पर्दे साफ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
- इसे आप गुनगुने पानी में डिटर्जंट पाउडर मिलाकर छोड़ दें।
- पर्दे को बिना नुकसान पहुंचाए कैसे धोएं?
- अगर आप पर्दे को ज्यादा देर पानी में नहीं छोड़ना चाहती हैं, तो लगभग 1 से 2 घंटे में ही इसे पानी से निकालकर अलग कर सकती हैं। इसके बाद इसे धोकर, रस्सी पर टांग दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।