Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:22 AM IST

बर्तन धोने वाला साबुन से साफ की जा सकती हैं ये 5 चीजें

बर्तन धोने वाला साबुन से आप चाहें तो कई चीजों की सफाई कर सकते हैं। चलिए जानें एक साबुन कितने काम को कर सकता है। 
Updated:- 2023-11-07, 17:05 IST
image

किचन में मौजूद बर्तन धोने वाला साबुन सभी के घर भी मौजूद होता है। बर्तन धोने वाले साबुन की सहायता से हम कई चीज़ों को कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि बर्तन धोने वाले साबुन से किन- किन चीजों की सफाई हो सकती है। जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें…

किचन सिंक की सफाई

बर्तन धोने वाले साबुन को आप अपने किचन के सिंक पर लगा दें। अब एक ब्रश की सहायता से पूरे सिंह को अच्छे से साफ करें। फिर कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें। अब गुनगुने पानी की मदद से अपनी सिंक की सफाई करें। मिनटों में आपका सिंक चमकने लगेगा।

चूल्हे की सफाई

tips to clean dirty gas stove

चूल्हे की सफाई करने के लिए भी आप चाहें तो बर्तन धोने वाले साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी मुलायम कपड़े में साबुन को लगा लें। अब उस कपड़े की मदद से पूरे चूल्हा की सफाई करें। फिर उस कपड़े को नॉर्मल पानी से धो लें और एक बार फिर से चूल्हा को पोंछे। ऐसे में आपका चूल्हा चमकने लगेगा। 

बोतल की सफाई

अगर आपको बोतल को बाहर से साफ करना है तो एक कपड़े में बर्तन धोने वाला साबुन लगा लें। फिर हाथ की मदद से बोतल को हल्का रगड़ें। अब आप नॉर्मल पानी से बोतल को साफ़ कर सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: किचन का काम आसान बनाएंगे ये टिप्स एंड ट्रिक्स

सिलेंडर की सफाई

कई बार लंबे समय तक सिलेंडर का इस्तेमाल ना करने के कारण वह काफी ज्यादा गंदा हो जाता है। ऐसे में आप सिलेंडर को बाहर से साफ कर सकती है। एक कपड़े में बर्तन धोने वाला साबुन लगाए और सिलेंडर को अच्छे से पोंछे। इससे आपका सिलेंडर चमकने लगेगा।

इसे जरूर पढ़ें: इस तरह की चीजें आपके किचन का लुक करती हैं खराब, आज ही करें बाहर

बर्तन रखने वाला बर्तन रखने वाला हैंगर  

अगर आपके घर में भी बर्तन रखने वाला हैंगर है तो आपको इसकी सफाई भी करनी चाहिए। एक बड़े कपड़े में बर्तन धोने वाला साबुन लगाए और बर्तन रखने वाला हैंगर को अच्छे से पोंछे लें। बर्तन रखने वाला साबुन मिनटों में सारी गंदगी को निकाल देता है। ऐसे में आपका बर्तन रखने वाला हैंगर साफ हो जाएगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Images: Freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।