ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने पर आपको मिलेंगे ये 5 फायदे

IS Australia Good for Study: भारत से हर साल ढेर सारे बच्चे पढ़ाई करने विदेश जाते हैं। इन देशों की लिस्ट ऑस्ट्रेलिया भी एक अहम देश है। अगर आप भी ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ बिंदुओं पर गौर जरूर करना चाहिए। इस आर्टिकल में जानें ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ाई करने पर आपको कौनसे 5 फायदे मिलेंगे।
टॉप रैंकिंग कॉलेज में पढ़ने का मौका
ऑस्ट्रेलिया में कई सारे टॉप रैंकिग कॉलेज हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू), यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न, यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी, यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स जैसे विश्वविद्यालय शामिल हैं।
इसे भी पढ़ेंः जर्मनी जाकर करनी है पढ़ाई? जानें आएगा कितना खर्च
पार्ट टाइम जॉब करने का मिलता है मौका
ऑस्ट्रेलिया में जाकर पढ़ाई करने पर आपको पार्ट टाइम काम का अवसर और स्कॉलरशिप की सुविधा मिलती है। स्टूडेंट्स के पास कई सारे अलग-अलग-अलग सेक्टर में जॉब करने का ऑप्शन है जिसमें टूरिज्म, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी जैसे अवसर शामिल है। ऑस्ट्रेलिया की अलग-अलग यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप लेकर आती है।
वर्क परमिट
ऑस्ट्रेलिया में बैचलर और मास्टर डिग्री के छात्रों को पढ़ाई के बाद 2 सालों तक का वर्क राइट मिलता है। वहीं, रिसर्च स्टूडेंट्स को तीन साल जबकि पीएचडी स्टूडेंट्स को चार सालों का वर्क परमिट मिलता है। बता दें कि माहौल के हिसाब से भी ऑस्ट्रेलिया काफी अच्छा देश है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का चौथा सबसे खुश देश है।
इसे भी पढ़ेंः विदेश में करना चाहती हैं पढ़ाई तो आसानी से इन सरकारी स्कीम में करें अप्लाई
हर साल जाते हैं ढेर सारे भारतीय
हर साल ढेर सारे भारतीय ऑस्ट्रेलिया जाते हैं। यह भी एक कारण है कि क्यों आपको ऑस्ट्रेलिया में जाकर आपनी पढ़ाई करनी चाहिए।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।