कृष्ण कमल के बेल पर नहीं लग रहे हैं फूल, तो करें ये काम

कृष्ण कमल का फूल बेहद खूबसूरत होता है, जो कि बेल में खिलता है। खूबसूरत लाल और नीले रंग में खिलने वाले ये पुष्प देवी-देवताओं को बहुत प्रिय है।   
Updated:- 2023-10-19, 13:48 IST
image

यह फूल भगवान श्री कृष्ण को बहुत प्रिय होने के कारण ही इस फूल का नाम कृष्ण कमल रखा गया है। इस फूल की खूबसूरती के कारण ही इसे आजकल बहुत से लोग अपने घरों में लगा रहे हैं। इस फूल को लगाना तो आसान है, साथ ही देखभाल करना भी सरल है। ऐसे में बहुत से लोगों की ये शिकायत होती है कि उनके कृष्ण कमल के फूल में फूल नहीं खिलते या ज्यादा फूल नहीं खिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बढ़िया तरीका बताएंगे जिससे आपके कृष्ण कमल के बेल में खूब सारे फूल खिलेंगे। 

gardening tips and ideas,

बहुत से ऐसे पेड़ पौधे होते हैं, जिनकी चाहे आप कितनी भी देखभाल कर लें, उसमें फूल बहुत मुश्किलों से आते हैं और कई बार उसमें फूल नहीं खिलते हैं। ऐसे फूल को लोग कई बार बेकार समझकर काट देते हैं। कई बार मिट्टी में पोषण की कमी या पेड़, पौधे और बेल को जमीन या गमले में पर्याप्त जगह नहीं मिलती है, तब भी उससे फूल नहीं खिलते और उसकी ग्रोथ भी अच्छी नहीं होती है। ऐसे में आज हम आपको कृष्ण कमल की बेल में खूब सारे फूल लगाने के लिए एक फ्री की सॉल्यूशन बताएंगे। 

कृष्ण कमल में खूब सारे फूल खिलाने के लिए अपनाएं ये तरीका

gardening tips..

  • बता दें कि कृष्ण कमल का बेलकाफी बड़ा होता है, ऐसे में आप इसे गमले में लगाने के बजाए जमीन में लगाएं।
  • जमीन में लगाने से कृष्ण कमल के बेल के जड़ को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी। जब किसी भी पेड़, पौधे और बेल को बढ़ने के लिए पर्याप्त मिट्टी और जगह मिलती है, तो उसकी ग्रोथ तो अच्छी होती ही है, साथ ही उसमें लगने वाले फल और फूल भी अच्छी मात्रा में फलते-फूलते हैं।
  • ऐसे में यदि आपके बेल में अच्छी मात्रा में कृष्ण कमलके फूल नहीं खिल रहे हैं, तो एक बाल्टी में गोबर या वर्मी कंपोस्ट लें। अब वर्मी कंपोस्ट या गोबर में पानी डालकर घोल बना लें और कृष्ण कमल के जड़ में डालना है।
  • कृष्ण कमल के जड़ में डायरेक्ट डालने के बजाए मिट्टी या जड़ के आसपास के क्षेत्र को अच्छे से खुदाई कर मिट्टी को बारीक तोड़ लें, ताकी गोबर का घोल जड़ के निचले हिस्से तक जाए।
  • इसके अलावा गोबर का घोलको सुबह सूर्योदय के पहले और शाम में सूर्यास्त के बाद डालें ताकी रिजल्ट अच्छा मिले।

इसे भी पढ़ें: अपने घर को इन इंडोर प्लांट्स की मदद से बनाएं खूबसूरत, गर्मियों में भी खूब खिलेंगे  

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: shutterstocks, Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।