Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:49 AM IST

शुक्रवार के दिन गाय की रोटी में मिलाएं ये 3 चीजें, हो सकता है अपार धन लाभ

गौ माता को सबसे पूजनीय माना जाता है। उन्हें हर दिन विभिन्न प्रकार के भोजन कराने का महत्व है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि शुक्रवार के दिन गाय को क्या खिलाने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। 
Updated:- 2024-12-25, 14:00 IST
 feed these 3 things with roti to cow on friday for money and good fortune

हिंदू धर्म में गौ माता का एक विशेष स्थान है। गौ माता केवल एक पशु ही नहीं, बल्कि उन्हें माता के रूप में पूजा जाताहै। वेदों में गौ माता को आधि, समृद्धि और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। गौ माता को देवी-देवताओं से भी जोड़ा जाता है। गौ माता से उत्पन्न दूध, दही, घी, मक्खन सभी देवी-देवताओं की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपकी कोई कामना है, तो हर दिन गौ माता की पूजा विधि-विधान के साथ करनी चाहिए। गौ माता को सभी इ्च्छाओं की पूर्ति करने वाली के रूप में भी पूजा जाता है। हर दिन गौ माता को कई प्रकार के भोजन खिलाएं जाते हैं। अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि शुक्रवार के दिन गाय की रोटी में किन चीजों को मिलाकर खाने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।

शुक्रवार के दिन गौ माता को दें रोटी में घी मिलाकर

cow roti

शुक्रवार के दिन गौ माता को रोटी में घी मिलाकर दें। ऐसा कहा जाता है कि गौ माता को घी की रोटी बेहद प्रिय है और यह खिलाने से गौ माता की कृपा बनी रहती है। गौ माता को घी की रोटी खिलाने से जातकों को सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही मानसिक शांति भी बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें - आखिर क्यों डाली जाती है गाय को ही पहली रोटी

शुक्रवार के दिन गौ माता को दें रोटी में हल्दी मिलाकर

शुक्रवार के दिन गौ माता को रोटी में हल्दी मिलाकर खिलाएं। आपको बता दें, हल्दी को शुभता और समृद्धि का कारक माना जाता है। इसलिए हल्दी वाली रोटी गौ माता को खिलाने से विवाह में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहती है। इसके अलावा अगर आपके काम में बार-बार कोई रुकावट आती है, तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - गाय को नियमित गुड़-रोटी खिलाएं, होंगे ये फायदे

शुक्रवार के दिन गौ माता को दें चीनी का पराठा

cheeni paratha

शुक्रवार के दिन गौ माता को चीनी का पराठा खिलाने से शुक्रदोष से छुटकारा मिल सकता है और उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपको बता दें, चीनी का संबंध शुक्र ग्रह से है। इसलिए शुक्रवार के दिन चीना का पराठा गौ माता को खिलाने से धन लाभ हो सकता है और व्यक्ति को सभी कार्यों में भी सफलता मिल सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।