Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:10 AM IST

फरहान-शिबानी से लेकर सैफ-करीना तक, इन बॉलीवुड कपल्स ने की है कोर्ट मैरिज

क्या आप जानते हैं किन बॉलीवुड कपल्स ने गुप-चुप तरीके से कोर्ट में शादी कर ली थी? चलिए हम आपको बताते हैं। 
Updated:- 2022-02-23, 18:43 IST
image

इन दिनों बॉलीवुड कपल्स की शादियों की चर्चा हो रही है। हाल ही में फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर की शादी हुई है जिसमें कई नामी-गिरामी हस्तियां शामिल हुई हैं। फरहान और शिबानी की शादी की तस्वीरें और वीडियो सभी बहुत वायरल हो रहे हैं। इस जोड़े ने कोर्ट मैरिज की है और एक निजी समारोह में एक दूसरे के साथ Vows एक्सचेंज किए हैं। फरहान और शिबानी की तरह ही कई ऐसे बॉलीवुड कपल्स रहे हैं जिन्होंने इस तरह कोर्ट मैरिज की है। तो चलिए उनके बारे में बात करते हैं। 

1. सैफ अली खान और करीना कपूर

सैफ अली खान और करीना कपूर ने भी दो बार शादी की है। पहली शादी कोर्ट में करने के बाद इन दोनों ने ही ट्रेडिशनल तरीके से भी शादी की। पहली शादी 12 सितंबर 2012 को कोर्ट में हुई थी और दूसरी शादी 16 अक्टूबर 2012 को निजी समारोह में। 

saif and kareena court marriage

इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड के इन 12 कपल्स ने लिव इन रिलेशनशिप के बाद की है शादी

2. शाहरुख खान और गौरी खान

शाहरुख खान और गौरी की शादी तीन बार हुई थी। पहली कोर्ट मैरिज, दूसरी मुस्लिम रीति-रिवाज से और तीसरी शादी पंजाबी स्टाइल में हुई थी। शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी अभी भी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन लव स्टोरी में से एक है। 

3. आमिर खान और रीना दत्ता

आमिर खान और रीना दत्ता ने 18 अप्रैल 1986 को शादी कर ली थी। रीना के माता-पिता को ये शादी मंजूर नहीं थी और इन दोनों ने भागकर कोर्ट मैरिज की थी। ये शादी 16 साल तक चली और उसके बाद इस जोड़े ने एक दूसरे को अलविदा कह दिया। 

reena and amir court marriage

4. श्रीदेवी और बोनी कपूर 

श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से हुई थी और इस जोड़े ने 2 जून 1996 को कोर्ट मैरिज भी की थी। इस शादी के लिए बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक दिया था।  

bony and sridevi court marriage

5. सैफ अली खान और अमृता सिंह 

अमृता सिंह के साथ बहुत एज गैप होने के बाद भी इस जोड़े ने शादी की थी। 1991 में शादी करने के बाद ये दोनों 2004 में अलग हो गए थे। सैफ और अमृता सिंह की शादी को लेकर उस दौर में बहुत चर्चा भी हुई थी।  

6. जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल 

इन दोनों की कोर्ट मैरिज 3 जनवरी 2014 को हुई थी। जॉन ने काफी समय तक बिपाशा को डेट किया था और फिर प्रिया रुंचाल से शादी की थी। ये जोड़ा बहुत लाइम लाइट में नहीं रहता है और अपनी दुनिया में ही बहुत खुश है।

7. सागरिका घाटगे और जहीर खान 

क्रिकेटर जहीर खान और 'चक दे' गर्ल सागरिका की शादी मुंबई में 2017 में हुई थी। इन दोनों ने अलग-अलग धर्म होने के कारण कोर्ट मैरिज करने का फैसला लिया था।  

sagarika and zaheer court marriage

इसे जरूर पढ़ें- शाहरुख-गौरी से लेकर ऋतिक-सुजैन तक, इन 9 बॉलीवुड स्टार्स को हुआ था Love At First Sight 

8. पद्मिनी कोल्हापुरी और प्रदीप 

फिल्म 'ऐसा प्यार कहां' के सेट पर ये दोनों मिले थे और दोनों ने ही तब से डेटिंग शुरू कर दी थी। पद्मिनी के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे और इन दोनों ने इसके कारण भागकर शादी करने का फैसला किया। इन दोनों ने 15 अगस्त 1986 को कोर्ट मैरिज की थी।  

 

9. संजय दत्त और मान्यता दत्त 

इन दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक छुपाकर रखा था और फिर इन दोनों ने 2008 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। अचानक हुई ये शादी बॉलीवुड के साथ-साथ संजय दत्त के फैन्स के लिए भी शॉकिंग थी। 

 

 

तो अब आप जान ही गए हैं कि वो कौन से कपल्स थे जिन्होंने कोर्ट में शादी की। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।