Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:46 AM IST

आज भी याद किए जाते हैं हिंदी सिनेमा के ये पुराने गीत, आप भी जानिए

अगर आप पुराने गाने सुनने के शौकीन हैं, तो यकीनन आपको 50-70 के दशक की फिल्मों के ये गीत जरूर सुनने चाहिए। 
Updated:- 2021-12-23, 18:25 IST
image

गाना सुनना किसे पसंद नहीं होता है, भला। आजकल लगभग सभी लोग फिल्म देखने और गाने सुनने के शौकीन हैं। चाहे शादी हो, पार्टी हो या फिर कोई भी फंक्शन गानों के बिना ये सब अधूरा-सा लगता है। हांलांकि, आज का हिंदी सिनेमा मॉर्डन जमाने का है, क्योंकि आज के सिनेमा, फिल्मों और गानों में पहले के मुकाबले काफी बदलाव आया है। लेकिन जब बात 50- 70 के दशक के सिनेमा की आती है, मधुबाला, मुमताज, वहीदा रहमान और शर्मिला टैगोर, रेखा, अमिताभ बच्चन आदि वे एक्टर रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर तक दर्शकों की लाइन लगी रहती थी। इन कलाकारों के द्वारा निभाए गए किरदार को दर्शक आज भी याद करते हैं। 

साथ ही, इन कलाकारों के अभिनय के अलावा फिल्म के गीत, गायक की आवाज, संगीत आदि भी दर्शकों को काफी पसंद आते थे। आज भी कई ऐसे लोग मौजूद हैं, जो पुराने गीत को सुनना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आज हम आपको लिए कुछ ऐसे लोकप्रिय गीत के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको पसंद आएंगे। 

कभी कभी मेरे दिल में

kabhi kabhi mere dil main khayal tata hai song

यह 70 के दशक का सबसे लोकप्रिय गाना है। इसे मुकेश और लता द्वारा द्वारा प्रस्तुत किया गया था। बता दें कि मुकेश और लता मंगेशकर70 के दशक के सबसे प्रसिद्ध गायक रहे हैं। यह गाना 1976 की बॉलीवुड फिल्म कभी कभी का है। इस गाने में दो अद्भुत अभिनेता अमिताभ बच्चन और राखी हैं। इस गाने में दोनों बहुत अच्छे नजर आ रहे हैं, ये गाना दो प्रेमियों को बीच में रखकर बनाया गया है। इस गाने के लिरिक्स सुनने में आपको ना सिर्फ अच्छे लगेंगे बल्कि आपको शांति भी मिलेगी। साथ ही, अगर आप पुराने संगीत या गीत सुनने के शौकीन हैं, तो यकीनन यह गाना आपको काफी पसंद आएगा।  

इसे ज़रूर पढ़ें- शादी में इन गानों पर करें दमदार कपल डांस परफॉर्मेंस

इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हज़ारों हैं

old hindi songs

जब बात 70 के दशक के सिनेमा की आती है, तो रेखा को जरूर याद किया जाता है। क्योंकि रेखा एक ऐसी एक्ट्रेस रहीं हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। लेकिन आपने रेखा के इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हज़ारों हैं गाने के बारे में आपने अपने मम्मी या पापा से सुना ही होगा या फिर टीवी पर चलता हुआ देखा होगा। हालांकि, यह गाना 1981 की फिल्म उमराव जान का है, जिसे गायिका आशा भोसले ने गाया है। इसमें रेखा का खूबसूरत अंदाज आपको बेहद पसंद आएगा।  

गुलाबी आंखें जो तेरी देखी

old movies seens

यह गाना द ट्रेन फिल्म का सबसे लोकप्रिय गाना है,जो 1970 के दशक में रिलीज हुआ था। इस गाने में प्रसिद्ध राजेश खन्ना और नंदा हैं। साथ ही, गुलाबी आंखें एक प्रेम गीत है जिसे मोहम्मद रफी ने गाया है। यह एक प्रेम गीत है, जिसे एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को देखकर गाता है और अपने प्यार का इजहार करता है। जब यह गाना पर्दे पर रिलीज हुआ था, तो लोगों ने काफी पसंद किया था। आज भी गुलाबी आंखें गाने पर कई रीमिक्स सॉन्ग बनाए जा चुके हैं। 

इसे ज़रूर पढ़ें- शर्मिला टैगोर की सबसे लोकप्रिय फिल्में, जिन्हें आज भी किया जाता है याद

बदन पे सितारे लपेटे हुए

old songs ()

जब भी हम 70 के दशक के सिनेमा की बात करते हैं, तो अमिताभ बच्चन, रेखा, राजेश खन्ना,नंदा, शम्मी कपूर, मधुबाला, मुमताज, वहीदा रहमान और शर्मिला टैगोर आदि नामों को जरूर शामिल किया जाता है। लेकिन शम्मी कपूर की फिल्म बदन पे सितारे लपेटे हुए, ओ जान-ए-तमन्ना किधर जा रही हो आदि को आज भी याद किया जाता है। 

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह गाना प्रिंस फिल्म का है, जो सन 1969 में रिलीज हुई थी। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था, जो शम्मी कपूर पर फिल्माया गया था और इतना हिट हुआ था कि अपनी रिलीज के कई वर्षों बाद भी लोग इसे गुनगुनाते हुए देखे जा सकते थे।

 

हालांकि, इन गानों के अलावा भी कई गाने हैं, जिन्हें लोग आज भी काफी पसंद करते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Google) 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।