राजेश खन्ना के वो गाने जिन्हें सुनने के बाद हर लड़की का डांस करने का करता है मन

राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट गाने किए हैं और उनमें से कुछ गाने ऐसे हैं जिन्हें लड़कियां सुनकर नाच उठती हैं। 
Updated:- 2018-07-18, 17:02 IST
image

राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट गाने किए हैं और उनमें से कुछ गाने ऐसे हैं जिन्हें लड़कियां सुनकर नाच उठती हैं। 

8 जुलाई को हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की पुण्यतिथि होती है। 6 साल हो गए राजेश खन्ना को इस दुनिया को अलविदा कहे लेकिन वो अपनी फिल्मों और निभाए गए किरदारों से हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करते रहेंगे। क्योंकि 'आनंद' मरा नहीं करते! राजेश खन्ना को रोमांटिक हीरो के रूप में बेहद पसंद किया गया। उनकी आंख झपकाने और गर्दन टेढ़ी करने की अदा के लोग दीवाने थे। उनका हर स्टाइल फेमस हुआ और एक दौर ऐसा था कि कई लोगों ने उनके जैसे कुर्त्ते सिलवाये थे।

rajesh khanna famous songs

राजेश खन्ना की 'आराधना', 'सच्चा झूठा', 'कटी पतंग', 'हाथी मेरे साथी', 'महबूब की मेहंदी', 'आनंद', 'आन मिलो सजना', 'आपकी कसम' जैसी फ़िल्मों ने कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किये। 'आराधना' फ़िल्म का गाना ‘मेरे सपनों की रानी कब आयेगी तू...’ उनके करियर का सबसे बड़ा हिट गाना माना जाता है। 

मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू 

मेरे सपनों की रानी कब आयेगी तू

आई रुत मस्तानी कब आयेगी तू

बीती जाये ज़िंदगनी कब आयेगी तू

चली आ, तू चली आ

इस गाने की लाइन कुछ इस तरह की थी। उस दौर में थे इस गाने को बहुत पसंद किया गया लेकिन आज भी इसे पसंद किया जाता है। फिल्म ‘आराधना’ का ये गाना था। 

rajesh khanna famous songs

रूप तेरा मस्ताना 

रूप तेरा मस्ताना प्यार मेरा दीवाना

भूल कोई हमसे ना हो जाये

ये गाना भी आराधना फिल्म का था जिसे किशोर कुमार ने गया था। 

rajesh khanna famous songs

प्रेम कहानी में 

प्रेम कहानी में एक लड़का होता है

एक लड़की होती है

कभी दोनो हंसते हैं कभी दोनो रोते हैं

ये गाना ‘प्रेम कहानी’ फिल्म का सुपरहिट गाना है जिसमें राजेश खन्ना उस जमाने की बेहद सुंदर एक्ट्रेस मुमताज के साथ नजर आ रहे हैं। 

rajesh khanna famous songs

छुप गर सारे नजारे 

छुप गए सारे नजारें ओए क्या बात हो गई

तूने काजल लगाया दिन में रात हो गई

इस गाने में राजेश खन्ना और मुमताज एक साथ नजर आए थे। उस हमाने से लेकर आज तक ये गाना बॉलीवुड की सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल है। इस गाने को लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाया था। 

rajesh khanna famous songs

जिंदगी एक सफर है सुहाना 

जिंदगी एक सफर है सुहाना 

यहां कल क्या हो इसने जाना 

शायद ही कोई ऐसा हो जिसने ये गाना कभी ना गुनगुनाया हो। ‘अंदाज’ फिल्म के इस गाने में राजेश खन्ना बेहद ही बिंदास अंदाज में नजर आए थे। राजेश खन्ना ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने गानों से भी अपने फैंस के दिल पर राज किया है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।