Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:33 AM IST

बड़े होने के बाद स्ट्रगल कर रहे हैं ये चाइल्ड आर्टिस्ट

बचपन में लोकप्रिय हो चुके ये 5 चाइल्ड आर्टिस्ट अब कर रहे हैं स्ट्रगल, देखें तस्‍वीरें। 
Updated:- 2021-11-22, 14:35 IST
image

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। यह कोई नया ट्रेंड नहीं है बल्कि बरसों से स्‍क्रीन पर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ रहे हैं। इनमें से कुछ तो बेहद पॉपुलर भी हुए हैं। हालांकि, जिन चाइल्ड आर्टिस्ट की बात हम कर रहे हैं, उनमें से एक भी आज के वक्त में कामयाब नहीं है। 

जी हां, टीवी सीरियल और फिल्मों से जिन चाइल्ड आर्टिस्ट को पहचान मिली थी, वही अब स्‍क्रीन पर अपनी एक झलक देखने को तरस रहे हैं। कुछ को काम तो मिल रहा है मगर नाम नहीं मिल रहा, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपना रास्‍ता ही बदल दिया है। 

तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट की वर्तमान दशा के बारे में बताते हैं।   

इसे जरूर पढ़ें: ये हैं टीवी सीरियल की सबसे खतरनाक महिला विलेन, निगेटिव किरदार से मचा चुकी हैं धूम

kinshuk  vaidya

किंशुक वैद्य 

टीवी इंडस्‍ट्री में किंशुक की धीरे-धीरे पहचान बन रही है। किंशुक कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं और उनका लास्ट फेमस टीवी सीरियल 'राधा कृष्‍ण' था। इस सीरियल में किंशुक ने अर्जुन की भूमिका निभाई थी। हालांकि, अब उन्हें एक नया टीवी शो 'जुर्म का चेहरा' भी मिल चुका है मगर किंशुक अपनी इंडस्‍ट्री में कुछ खास पहचान नहीं बना पाए हैं। आपको बता दें किंशुक ने बचपन में टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' में काम किया था। इस टीवी सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिल थी। अब किंशुक को इसी लोकप्रियता की एक बार फिर से तलाश है। 

इसे जरूर पढ़ें: टीवी सीरियल 'राधा कृष्ण' की राधा यानि मल्लिका सिंह के बारे में जानें रोचक बातें

tanvi hegde

तन्‍वी हेगड़े 

फेमस टीवी सीरियल 'सोन परी' तो सभी को याद होगा। बच्चों को लुभाने वाला यह शो बहुत ज्यादा पसंद किया जाता था। इस टीवी शो में एक सोनपरी थी और एक फ्रूटी थी। सोनपरी फ्रूटी की सभी इच्छाओं को पूरा कर देती थी। इस शो में फ्रूटी का किरदार तन्‍वी हेगड़े ने निभाया था। अपने इस रोल की वजह से तन्‍वी को बचपन में बहुत सारे ऐड शूट भी मिलते थे। मगर अब हिंदी टीवी इंडस्ट्री से तन्‍वी काफी दूर हैं। तन्वी ने कुछ मराठी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं, कुछ हिंदी फिल्मों जैसे- ‘चैंपियन’, ‘विरुद्ध’ और ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ में भी नजर आई हैं। 

shriya  sharma

श्रिया शर्मा

श्रिया शर्मा ने फेमस टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस टीवी सीरियल के बाद श्रिया को कई दूसरे टीवी सीरियल्स में भी देखा गया। श्रिया ने कुछ हिंदी और तेलुगु फिल्मों में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है। बड़े होने के बाद भी श्रिया ने कुछ तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है।  वर्ष 2016 में आखिरी बार उन्हें तेलुगु  फिल्‍म 'निर्मला कॉन्वेंट' में देखा गया था। 

athit  naik

अथित नाईक 

वर्ष 2003 में आई ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'कल हो ना हो' में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अथित नाईक ने काम किया था। फिल्‍म में अथित प्रीति जिंटा के भाई बने थे। इस फिल्‍म को अब एक 18 वर्ष का समय बीत चुका है। इस फिल्‍म के बाद अमित ने और भी कुछ फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। इतना ही नहीं, अथित ने कई विज्ञापनों में भी काम किया था। मगर बड़े होने के बाद अथित अपनी एक्टिंग की दुनिया में कोई विशेष पहचान नहीं बना पाए हैं। मगर अथित ने विदेश से पढ़ाई की और अब वह एक सिनेमेटोग्राफर हैं। 

jhanak  shukla

झनक शुक्‍ला 

टीवी सीरियल 'करिश्मा का करिश्‍मा' में झनक शुक्‍ला ने एक रोबोट का किरदार निभाया था और वह काफी पॉपुलर हो गई थीं। इसके बाद झनक ने फिल्‍म 'कल हो ना हो' में भी काम किया था। इसके अलावा वह काफी विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं। झनक ने बचपन में जितनी लोकप्रियता हासिल की थी, उतनी ही अब वह लाइमलाइट से दूर हैं। झनक अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह अब काफी बड़ी नजर आती हैं।  

 

उम्मीद है कि आपको एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। इस तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।