Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:03 AM IST

इन 5 एक्ट्रेसेस ने की है नार्थ या साउथ इंडियन हस्तियों से शादी

बॉलीवुड में आपको ऐसे कई एक्टर और एक्ट्रेस मिल जाएंगे जिन्होंने किसी साउथ इंडियन या फिर किसी नार्थ इंडियन से शादी किया है 
Updated:- 2020-02-04, 17:22 IST
image

अगर दो इंसान के दिल मिल जाये तो कोई भी इंसान ना ही धर्म देखता और नहीं कोई फासला। वो इंसान चाहें कितने भी दूरी पर हो अगर दोनों के बिच प्यार है तो ये दूरी भी उनके फासले को भी कम नहीं करती है। बॉलीवुड में आपको ऐसे कई कपल्स मिल जाएंगे जो हिंदी भाषी है लेकिन, शादी उन्होंने तमिल, पंजाबी या किसी अन्य भाषी एक्ट्रेस से किया हो। ऐसे और भी जोड़ें मिल जाएंगे जो कोई सेलिब्रटी नहीं है लेकिन, उन्होंने किसी अन्य भाषी एक्ट्रेस या एक्टर से शादी किया है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फ़िल्मी जोड़े से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने पंजाबी, तमिल, हिंदी, तेलगु, बंगाली आदि भाषओं के एक्टर और एक्ट्रेस से शादी किया है। 

इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने बहन अनिषा का बर्थडे, और पिता प्रकाश पादुकोण के खास दिन को ऐसे किया सेलिब्रेट

1-राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी

north indian girl and south indian couples inside

शायद आपको जानकारी नहीं होंगी कि शिल्पा शेट्टी एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रह चुकी है। उनका जन्म कर्नाटक के मैंगलूर वर्ष 8 जून 1975 हुआ था। बॉलीवुड में आने से पहले शिल्पा ने तेलुगु और तमिल सिनेमा में कई फ़िल्में किए है। बॉलीवुड में फिल्म बाजीगर से इंट्री करने वाली शिल्पा आज जानी-मानी अभिनेत्री है। लेकिन, क्या आपको मालूम है शिल्पा के पति राज कुंद्रा पंजाबी है। जी हां, शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन से शादी किया है जो एक पंजाबी है।   

2-विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा

हालांकि वेवेक ओबरॉय खुद एक दक्षिण भारतीय व्यक्ति है। इनका जन्म हैदराबाद शहर में हुआ है। बड़े होने के बाद अपने पिता संग वेवेक मुंबई चले आए और यही सेट हो गए। बॉलीवुड में फिल्म कंपनी से इंट्री करने वाले विवेक ओबेरॉय के पिता भी एक एक्टर है। आपको बता दे की विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा कर्नाटक के मिनिस्टर जीवराज अल्वा की बेटी हैं।  

3-बोनी कपूर और श्रीदेवी: 

north indian girl and south indian couples inside

3-बोनी कपूर और श्रीदेवी: 

श्रीदेवी को भला कौन नहीं जाता है। श्रीदेवी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत दक्षिण भारत के फिल्मों से ही किया था। बाद ने उन्होंने फिल्म निर्देशक बोनी कपूर से शादी किया। आपको ये भी बता दे कि बोनी कपूर एक निर्देश है। हालांकि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। साउथ इंडियन लड़की से शादी के बंधन में बंधने वाले बोनी कपूर बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देश है। 

4-रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 

north indian girl and south indian couples inside

   

बॉलीवुड में इस समय की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। दीपिका पादुकोण अभी बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं। बैंगलोर की ख़ूबसूरती यानि दीपिका से रणवीर ने साल 2018 में शादी किया। रणवीर एक पंजाबी व्यक्ति है तो वही दीपिका साउथ इंडियन है। बॉलीवुड में आते ही दीपिका के दीवाने हो चुके रणवीर ने पिछले साल ही विदेश में शादी किया।   

इसे भी पढ़ें: Viral Video: मामा की शादी में पापा सैफ के कंधों पर नाचते दिखे क्यूट तैमूर, करिश्मा-करीना का दिखा ऐसा अंदाज

5-सिद्धार्थ रॉय कपूर और विद्या बालन

north indian girl and south indian couples inside

बॉलीवुड में पंजाबी एक्ट्रेस और एक्टर के शादी जोड़े की भरमार है, तो वही पंजाबी, तमिल और तेलगू शादी जोड़ो की भी भरमार है। एक्ट्रेस विद्या बालन भी तमिल है। उनके बारे में कहां जाता है कि वो आधी ब्राहमण और आधी बंगाली हैं। विद्या बालन ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की हो एक पंजाबी हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।