रामायण के अनसुने किस्से: जानें कौन थे वे योद्धा जिनके हाथों बचा था रावण

Shri Ram Se Pehle Kis Kis Se Hara Tha Ravan: रावण का आखिरी युद्ध श्री राम के साथ हुआ था।
श्री राम संग युद्ध में रावण न सिर्फ हारा था बल्कि उसके साथ-साथ उसके कुल का सर्वनाश भी हो गया था।
हालंकि रावण ने श्री राम से पहले भी कई योद्धाओं से युद्ध किया था और बुरी तरह हार का स्वाद चखा था।
तीनों लोकों को अपने अत्याचार से कंपा देने वाला रावण श्री राम के अलावा और भी योद्धाओं से हारा था।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि श्री राम के अलावा किन से हुआ था रावण का युद्ध।
रावण और बालि का युद्ध

- रावण की सबसे पहली हार किष्किंधा के राजा बाली से हुई थी। इस युद्ध में रावण (विभीषण की बेटी से क्यों डरता था रावण) का बुरा हाल हो गया था।
- बालि को वरदान प्राप्त था कि उससे युद्ध करने वाले व्यक्ति का आधा बल उसे प्राप्त हो जाएगा।
- बालि ने युद्ध में रावण को हाराया तो था ही, साथ ही उसे 10 दिनों तक अपनी बाजू में दबाए रखा था।
यह भी पढ़ें: Lord Hanuman: तीन पत्नियों के बाद भी हनुमान जी क्यों कहलाते हैं बालब्रह्मचारी?
रावण और सहस्त्रबाहु का युद्ध
- सहस्त्रबाहु भगवान दत्तात्रेय का परम भक्त और शिष्य था। उसने दत्तात्रेय भगवान से वरदान प्राप्त किया था।
- वरदान के अनुसार, सहस्त्रबाहु के पास हजारों भुजाएं थीं। इन्हीं भुजाओं का इस्तेमाल से उन्होंने रावण को हराया।
- सहस्त्रबाहु ने अपने हजारों हाथों से नर्मदा का पानी इकट्ठा कर लिया और उसे रावण की सेना पर छोड़ दिया।
- नर्मदा के पानी में रावण और उसकी सेना बह गई और युद्ध में रावण को मुंह की खानि पड़ी।
रावण और राजा बलि का युद्ध
- रावण ने पाताल लोक पर अधिकार करने के लिए राजा बलि के साथ युद्ध की घोषणा कि थी।
- राजा बलि को यह वरदान प्राप्त था कि पाताल में किसी भी अन्य लोक की शक्तियां काम नहीं करेंगी।
- जब रावण युद्ध के लिए पाताल पहुंच तब वहां के बच्चों ने उसे पकड़कर अस्तबल में बांध दिया।
यह भी पढ़ें: Ramayan Katha: माता सीता के हाथों में घास का तिनका देख क्यों थर-थर कांपता था रावण
रावण और भगवान शिव का युद्ध

- शिव भक्ति में लीन रावण ने एक बार भगवान शिव (भगवान शिव के प्रतीक) को ही युद्ध के लिए ललकार दिया था।
- उसने शिव जी को उसके साथ लंका में निवास करने के लिए कहा लेकिन महादेव ने मना कर दिया।
- तब रावण ने युद्ध कर महादेव को उनके परिवार से दूर लंका ले जाने की कोशिश की जिसमें वह विफल रहा।
श्री राम से पहले लादे आखिरी युद्ध से पहले इन लड़ाइयों में भी रावण को हार का सामना करना पड़ा था। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock, pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।